<
Categories: मनोरंजन

जब पंकज त्रिपाठी को छोटा सा रोल करता देख भड़क उठे नाना पाटेकर, मारने की दे डाली धमकी, फिर कह दी ये बात

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक बार नाना पाटेकर ने पंकज त्रिपाठी को अभिनय करते देखा और भड़क गए. फिर क्या कहा चलिए जानते हैं.

पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं. उन्होंने अपने शुरुआती करियर में बहुत संघर्ष किया है. अभिनेता ने शुरुआती समय में कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल भी किए. एक बार की बात है जब एक्टर नाना पाटेकर ने उन्हें एक्टिंग करते देखा, तो पंकज त्रिपाठी पर भड़क गए. साथ ही अभिनेता को एक सलाह दे डाली. इस बात का खुलासा खुद नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में किया था. 

क्यों भड़क गए थे नाना पाटेकर?

नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में एक बार बताया, ‘मैं ‘काला’ नाम की फिल्म कर रहा था रजनीकांत सर के साथ. उसी फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक पुलिस अफिसर का रोल कर रहे थे. जब मैंने देखा, तो मैंने कहा पंकज तू यहां क्या कर रहा है? तो उन्होंने कहा कि एक छोटा सा रोल है. फिर मैंने कहा ये ऐसा रोल क्यों करते हैं आप? तो पंकज कहते हैं नहीं अन्ना थे आप थे तो काम करने का मन किया. मैंने कहा आप बहुत बड़े एक्टर है. हमारे साथ काम करके आप बड़े नहीं होंगे. आप बड़े एक्टर हैं. दोबारा कहीं ऐसे रोल किया तो मैं मारूंगा. अपने आप को अंडरएस्टीमेट मत मानिए.’

यह खबर भी पढ़ें: सोमवार आते ही बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा फिल्मों का खेल, ‘भूत बंगला’ से लेकर ‘माइकल’ तक की कमाई हुई धड़ाम

पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट

फिल्मी करियर के शुरुआती वर्षों में पंकज त्रिपाठी ने कई फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाईं, जिनमें रन (2004)अपहरण (2005)ओमकारा (2006)शौर्य (2008)रावण (2010)चिल्ड्रन्स पार्टी (2011) और अग्निपथ (2012) शामिल हैं. इनमें से कई फिल्मों में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई. लगभग आठ साल के काम के बाद, अभिनेता को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ (2012) में अपनी पहली मुख्य भूमिका मिली. यह फिल्म अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित दो भागों वाली गैंगस्टर फिल्म थी, जो कोयला माफिया पर आधारित थी. इस फिल्म ने एक्टर को गजब की लोकप्रियता दिलाई. वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी ने सबका ध्यान खींच लिया था. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

फिरोजाबाद में खूनी खेल; दोस्त के साथ पत्नी को देख आग बबूला हुआ पति, दाग दीं गोलियां

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…

Last Updated: October 7, 2026 12:46:13 IST

Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा; बाबर आजम अब भी सबसे आगे

Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में श्रेयस अय्यर ने 102* रन की…

Last Updated: October 7, 2026 12:45:53 IST

Shardiya Navratri 2026: 10 या 11 अक्टूबर? नवरात्रि की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन दूर करें, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि 2026 को लेकर 10 या 11 अक्टूबर का कन्फ्यूजन…

Last Updated: October 7, 2026 12:49:05 IST

Shivashree Ritu Singh: Premanand Maharaj के समर्थन में उतरीं शिवाश्री ऋतु, विराट कोहली पर भी कही बड़ी बात

Shivashree Ritu Singh on Premanand Maharaj: ज्योतिषाचार्य शिवाश्री ऋतु सिंह ने प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता…

Last Updated: October 7, 2026 12:24:55 IST

न कोई बड़ा स्टार, न तामझाम, फिर भी सुपरहिट हुई फिल्म, 44 साल पुराने इस देहाती गाने का आज भी जलवा

Evergreen Song: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने कम बजट में भी लोगों के…

Last Updated: October 7, 2026 12:12:59 IST

Bigg Boss 20: कौन हैं 25 साल की Shannon K? कुमार सानू की बेटी हैं ये ग्लैमरस सिंगर, अब शो में मचाएंगी धमाल?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस शैन्नन…

Last Updated: October 7, 2026 12:11:24 IST