Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > कटनी हादसा: पानी से भरी खदान बनी मौत का कुआं! महिला और नाबालिग लड़की की डूबकर मौत

कटनी हादसा: पानी से भरी खदान बनी मौत का कुआं! महिला और नाबालिग लड़की की डूबकर मौत

Katni Tragedy: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांडा में पानी से भरी खदान में डूबने से एक महिला और 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई. इस घटना से गांव में शोक का माहौल है.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 13:53:14 IST

Mobile Ads 1x1

Katni Tragedy: कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांडा में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां पानी से भरी खदान में डूबने से एक महिला और 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई. इस घटना से गांव में शोक का माहौल है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सांडा निवासी अन्नी यादव के घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी अनुतिया बाई (40) और साली की बेटी माही यादव उर्फ सिमरन (12) आसपास गांव के श्मशान घाट के पास स्थित पानी से भरी खदान में नहाने के लिए गई थीं.

परिजनों ने शुरू की तलाश

बताया गया जब दोनों वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई. जहा खोजबीन के दौरान खदान के पास उनके कपड़े और चप्पल मिलीं, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पानी में तलाश शुरू की गई. कुछ समय बाद दोनों के शव पानी में डूबे हुए मिले.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को बाहर निकलवाया.  पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS