मुंबई के मीरा रोड इलाके में दो सुरक्षाकर्मियों पर हमला हो गया. अब महाराष्ट्र एटीएस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. इस मामले के तार पहलगाम अटैक से भी जुड़ रहे हैं.
Security Guard Attack News
Mumbai Crime News: मुंबई के मीरा रोड पर दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर जानलेवा हमला हो गया, जिसमें अब नया मोड़ आ गया. महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसके बाद ये मामला महाराष्ट्र एटीएस को सौंप दिया गया है. जांच एजेंसी को आरोपी के पास से एक डिवाइस मिला है, जिससे संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है. जानकारी के अनुसार, मुंबई के पास मीरा रोड पर 31 साल के एक व्यक्ति ने दो सुररक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. वहीं डेढ़ घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कहा जा रहा है कि आरोपी ने पहले गार्ड से उसका धर्म पूछा और उसके बाद कलमा पढ़ने को कहा. गार्ड के मना करने पर उसने उन पर हमला कर दिया.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान जैब जुबैर अंसारी के रूप में हुई है. वो इंटरनेट पर ISIS के प्रोपेगैंडा वीडियो देखता था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले के ततार पहलगाम हमले से भी जुड़ रहे हैं.
पुलिस के अनुसार, मीरा रोड के नया नगर में सोमवार सुबह लगभग 4 बजे ये घटना घटित हुई. 31 वर्षीय जैब जुबैर अंसारी दो सिक्यॉरिटी गार्ड्स पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. वे सुरक्षाकर्मी एक निर्माणाधीन इमारत में तैनात थे. दोनों सुरक्षाकर्मी सुब्रतो सेन और राजकुमार मिश्रा घायल हो गए हैं. घायलों में राजकुमार मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही नया नगर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जैब अंसारी हाई क्वॉलीफाइड व्यक्ति है. साल 2000 से 2019 तक वो अमेरिका में रहा. सोमवार को वो उस बिल्डिंग के पास पहुंचा. यहां वो सिक्योरिटी गार्ड सुब्रतो सेन और राजकुमार मिश्रा से मिला. इसी बीच उसने चाकू से उन पर हमला कर दिया. घायल अवस्था में दोनों गार्ड्स अपनी केबिन में पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. वहीं आरोपी ये देखकर वहां से भाग गया. गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से अंसारी को पहचाना और उसका पता लगाया और डेढ़ घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को पता चला कि अंसारी 2019 में भारत लौट आया. वो मीरा नगर रोड पर किराए का कमरा लेकर अकेले रहता था. वो कुछ महीने पहले तक एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था.
ये भी पढ़ें: हाथरस में सनसनी: घर में सो रहे बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, चारपाई पर लहूलुहान मिला शव, गांव में भारी आक्रोश
CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…
8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…
Airtel Postpaid Plan: एयरटेल का यह कदम ऐसे समय में आया है जब वोडाफोन आइडिया…
Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालयने टाईम्स हायर एज्युकेशन (THE) वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027…
Dahod Instagram Live Suicide : गुजरात के दाहोद में 22 साल का युवक और 16…