Bigg Boss 19 Tanya Mittal : बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल ने हाल ही में शो में कुछ ऐसी बातें कि हैं, जिसे सुन हर कोई हैरान हो गया है. उन्होंने बताया कि वो बकलावा खाने के लिए दुबई जाती हैं. साथ ही 100 मिलियन व्यूज के पीछे का कारण भी बताया है.
Bigg Boss 19 Tanya Mittal : बिग बॉस 19 हर बार की तरह इस सीजन में भी लोगों को कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ और लाइफस्टाइल से जुड़े ऐसे खुलासे सुनने को मिल रहे हैं जो कभी-कभी हैरान कर देने वाले होते हैं. हाल ही में शो की सबसे चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर कुछ ऐसा बताया कि घर के बाकी कंटेस्टेंट्स की आंखें खुली की खुली रह गईं.
शो के लेटेस्ट एपिसोड में तान्या ने अपनी हाई-एंड लाइफस्टाइल के बारे में बात करते हुए कहा, ” कि वो ग्वालियर में रहती हैं, जहां ज्यादातर लोग उन्हें पहचानते हैं. मगर सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि जब भी उनका बकलावा खाने का मन करता है, तो वो फौरन फ्लाइट लेकर दुबई पहुंच जाती हैं – सिर्फ बकलावा खाने के लिए और फिर वापस लौट आती हैं.
तान्या की इस बात को सुनकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स की आंखें हैरानी से फटी की फटी रह गईं. जब गौरव खन्ना ने उनसे इस बारे में सवाल किया, तो तान्या ने सफाई दी कि दुबई जाने का मकसद सिर्फ बकलावा खाना नहीं होता. वो वहां बिजनेस मीटिंग्स भी करती हैं. उन्होंने ये भी जोड़ा कि “बकलावा” शब्द बोलने भर से उनके वीडियोज पर 100 मिलियन व्यूज तक आ जाते हैं. उनका कहना है कि वो लगभग हर 15 दिन में दुबई जाती हैं.
अपनी पारिवारिक जिंदगी का जिक्र करते हुए तान्या ने बताया कि उनके ग्वालियर वाले घर में दो अलग-अलग किचन हैं. पहला किचन पूरी तरह से सात्विक भोजन के लिए है, जहां न लहसुन, न प्याज का इस्तेमाल होता है. दूसरा किचन सामान्य परिवारिक खाने के लिए है, जिसमें मसालेदार व्यंजन बनाए जाते हैं. उनका कहना था कि उनके घर में भगवान को भोग लगाने से पहले कोई भी खाना नहीं खाता.
तान्या ने अपनी मां के बारे में एक इमोशनल किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि चाहे वो अपने बॉयफ्रेंड से कितनी भी देर तक फोन पर बात करें, उनकी मां उन्हें कुछ नहीं कहतीं, बस इतना कहती हैं – “बेटा, बात खत्म करके आओ और राम की कहानी सुनकर सोना.” इसके अलावा तान्या ने बताया कि उनके लिए घर में अलग फ्लोर है, और उनकी मां अलग फ्लोर पर सोती हैं.
तान्या ने चौंकाते हुए बताया कि वह हर 15 दिन में दुबई ट्रैवल करती हैं. कभी बिजनेस के लिए, तो कभी सिर्फ बकलावा खाने के लिए. उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह के कंटेंट से उनकी सोशल मीडिया रीच बहुत तेजी से बढ़ी है.
तान्या मित्तल का ये खुलासा सिर्फ एक अमीर लाइफस्टाइल की झलक नहीं देता, बल्कि ये भी दिखाता है कि कैसे आज के युवा रियलिटी शो में ब्रांडिंग, ट्रेंडिंग और सोशल मीडिया स्ट्रैटजी को भी बखूबी समझते हैं.
Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…
Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…
Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…
Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…
Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…