<

Stray Dogs in classroom MP: मध्यप्रदेश का अजीबोगरीब स्कूल, जहां बच्चे और कुत्ते साथ बैठकर करते हैं पढ़ाई

Umaria viral video of MP: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक तस्वीर समाने आई हैं जहां स्कूल की हलात काफी जर्जर हैं और आवारा कुत्ते क्लास में बैठे है।

Madhya Pradesh school negligence: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उमरिया (Umaria) जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चे और आवारा कुत्ते एक ही कक्षा में बैठकर शिक्षा ग्रहण करते नज़र आ रहे हैं। यह नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और शिक्षा विभाग की लापरवाही को उजागर कर रहा है।

शिक्षा के मंदिर में अव्यवस्था

उमरिया जिले के मानपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 15 हनचौरा का यह माध्यमिक विद्यालय वर्षों से जर्जर हालत में है। दीवारें टूटी हुई हैं, छतें कभी भी गिर सकती हैं और बच्चों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। इसी बीच कक्षा में आवारा कुत्तों की मौजूदगी ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है।

वीडियो से उजागर हुई हकीकत

वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं और उनके बगल में कुत्ते भी मौजूद हैं। बच्चे और कुत्ते एक साथ बैठे दिखाई देते हैं, जो किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह भवन वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहा है लेकिन शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों की चिंता

ग्रामीण मधुसूदन शुक्ला ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। रोजाना बच्चे खतरे के साए में पढ़ाई करने को मजबूर हैं और कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। वहीं विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य आराधना पटेल का कहना है कि स्कूल भवन की मरम्मत और व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

विभाग के लोगों ने क्या कहा?

इस मामले में जिला परियोजना समन्वयक (DPC) के.के. डेहरिया ने भी माना कि विद्यालय की स्थिति जर्जर है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही भवन की मरम्मत और व्यवस्था सुधारने के लिए कदम उठाए जाएंगे ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

‘मुझे चुनाव आयोग पर पूरा…’, कूच बिहार में मोदी की ममता के खिलाफ हुंकार, महिला आरक्षण पर बड़ा एलान

PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…

Last Updated: April 5, 2026 18:00:10 IST

इनसाइड स्टोरी: क्या कमजोर पड़ रहा है लॉरेंस बिश्नोई का गैंग? गोल्डी की बगावत और अनमोल की गिरफ्तारी ने तोड़ी कमर!

Lawrence Bishnoi gang: क्या कमजोर हो रहा है दाऊद को चुनौती देने वाला लॉरेंस बिश्नोई…

Last Updated: April 5, 2026 17:48:42 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Tata Safari? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं? यह…

Last Updated: April 5, 2026 17:39:15 IST

खून से लथपथ दिखा चेहरा, रश्मिका का वॉरियर लुक आया सामने; मेकर्स ने जारी किया ‘मैसा’ का नया पोस्टर

Mysaa New Poster: साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मैसा' का नया पोस्टर जारी…

Last Updated: April 5, 2026 17:35:43 IST

क्या होती हैं क्रॉसओवर कारें? SUV और सेडान से कैसे अलग, क्यों तेजी से बन रही है पहली पसंद

असल में क्रॉसओवर कार क्या होती है और यह बाकी कारों से कैसे अलग है,…

Last Updated: April 5, 2026 17:35:12 IST

IPL छूट जाएगा पीछे? पाकिस्तान सुपर लीग बनेगी विश्व की नंबर 1 लीग, PCB चेयरमैन का दावा

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) जल्द ही दुनिया की नंबर-1 क्रिकेट लीग बन सकती है. यह…

Last Updated: April 5, 2026 17:07:50 IST