Live TV
Search
Home > देश > 132 मिनट में पूरा होगा दिल्ली से लखनऊ का सफर! यूपी में बुलेट ट्रेन का रूट आया सामने, चेक करें डिटेल्स

132 मिनट में पूरा होगा दिल्ली से लखनऊ का सफर! यूपी में बुलेट ट्रेन का रूट आया सामने, चेक करें डिटेल्स

Delhi Lucknow Bullet Train: वर्तमान समय में दिल्ली से लखनऊ पहुंचने में ट्रेन से कम से कम 6 घंटे का समय लगता है. हालांकि आने वाले समय में दिल्ली से लखनऊ केवल ढाई घंटे में पहुंच सकेंगे.

Written By:
Published: November 24, 2026 16:11:44 IST
Last Updated: November 24, 2026 16:11:44 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi-Lucknow Bullet Train: दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए अब घंटों ट्रेन में बैठने या फ्लाइट के महंगे टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कम से कम प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का प्लान तो कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है. अगर यह परियोजना जमीन पर उतरती है तो दिल्ली से लखनऊ के बीच की दूरी महज 2 घंटे 12 मिनट में तय की जा सकेगी.

भारतीय रेलवे देश में हाईस्पीड रेल नेटवर्क को विस्तार देने की दिशा में काम कर रहा है. इसी कड़ी में प्रस्तावित नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर चर्चा में है. इसका रूट दिल्ली से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के कई शहरों को जोड़ने की योजना का हिस्सा है.

132 मिनट में दिल्ली से लखनऊ

इस प्रस्तावित कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत इसकी रफ्तार होगी. योजना के मुताबिक, दिल्ली से लखनऊ के बीच सफर पूरा करने में करीब 2 घंटे 12 मिनट लग सकते हैं. इसका मतलब है कि यात्रियों को सड़क या सामान्य रेल मार्ग की तुलना में काफी कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंचने का विकल्प मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और रोजाना यात्रा करने वालों के लिए यह सुविधा काफी अहम साबित हो सकती है.

कितना होगा बुलेट ट्रेन का किराया?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, बुलेट ट्रेन का किराया हवाई जहाज के टिकट से कम रखने की योजना है. हालांकि, अभी तक दिल्ली-लखनऊ रूट के टिकट की कोई आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की गई है. बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनने से केवल दिल्ली और लखनऊ के यात्रियों को ही फायदा नहीं होगा. इससे जुड़े शहरों में भी कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है. तेज परिवहन सुविधा मिलने से पर्यटन, कारोबार और निवेश को बढ़ावा मिल सकता है. इसके अलावा स्टेशनों के आसपास होटल, रेस्टोरेंट और दूसरी व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं.

कब से शुरू होगी बुलेट ट्रेन?

फिलहाल नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर प्रस्तावित परियोजना है. इसकी शुरुआत, निर्माण पूरा होने की तारीख और टिकट की कीमतों को लेकर अंतिम जानकारी सामने आना बाकी है. इसलिए अभी 2 घंटे 12 मिनट के सफर को प्रस्तावित योजना के अनुमान के तौर पर ही देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: जेब से निकाली नोटों की गड्डी, फिर सिर्फ 500 रुपये लेकर वापस रख दिए पैसे! घरवाले भी रह गए हैरान

MORE NEWS