<

धीरेंद्र शास्त्री की लगी लॉटरी! बढ़ेगा बागेश्वर धाम की संस्था का खजाना, अब विदेशों से भी आएगा दान

Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम की धार्मिक संस्था अब FCRA के तहत विदेशों से आने वाले दान को स्वीकार कर सकती है. हाल ही में केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी प्रदान की है.

Bageshwar Dham: बाबा बागेश्वर धाम के भक्त सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हैं. विदेशों में रहने वाले कई श्रद्धालु बागेश्वर धाम की धार्मिक संस्था को दान करना चाहते थे, लेकिन सरकार के नियमों के तहत यह गैरकानूनी होता, इस वजह से पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की संस्था ये दान स्वीकार नहीं करती थी. 

हाल ही में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) के तहत धीरेंद्र शास्त्री की इस संस्था को विदेशों से दान लेने की आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है.

बागेश्वर धाम की धार्मिक संस्था

धीरेंद्र शास्त्री की देखरेख में काम करने वाली धार्मिक संस्था बागेश्वर जन सेवा समिति ग्राम गड़ा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश में स्थित है. यह संस्था सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक कार्यों जैसे कई समाज सेवा के काम करती है. अब इस संस्था के कार्यों में विदेशों से मिलने वाले फंड का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

 “बागेश्वर धाम” स्वंयभू हनुमान जी की दिव्यता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है. यह स्थान कई तपस्वियों की साधना की दिव्य भूमि है. यहां बालाजी महाराज एक अर्जी के माध्यम से आपकी समस्या सुनते हैं. इस समय पंडित धीरेन्द्र शास्त्री यहां के पीठाधीश हैं.

क्या होता है FCRA?

विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA), 2010, एक भारतीय कानून है जो गैर-सरकारी संगठनों, संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा विदेशी निधियों की स्वीकृति और उपयोग को विनियमित करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे राष्ट्रीय हितों को नुकसान न पहुंचाएं. विदेशों से दान या फंड लेने के लिए FCRA ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य पंजीकरण आवश्यक है, जो पांच वर्षों के लिए वैध होता है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Arkestra Dance Video: बटनियां खोला ए राजा… गाने पर स्टेज पर डांस कर रही थी लड़की, तभी चढ़ें बुजुर्ग और फिर…

Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: May 27, 2026 23:01:27 IST

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…

Last Updated: May 27, 2026 18:58:19 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST

बुजुर्गों से बदतमीजी करना पड़ेगा भारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…

Last Updated: May 27, 2026 18:38:01 IST