Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP: ओवरलोड ट्रक बना आफत! मैहर-सरला नगर मार्ग पर पलटा भारी वाहन, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

MP: ओवरलोड ट्रक बना आफत! मैहर-सरला नगर मार्ग पर पलटा भारी वाहन, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

Maihar News: मैहर-सरला नगर मार्ग पर सोमवार को भी सड़क पर बिखरे पत्थरों से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया, जिससे पूरी सड़क बाधित हो गई. हादसे के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 22:18:16 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: मैहर जिले के मैहर-सरला नगर मार्ग पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. UltraTech Cement प्लांट के पास एक ओवरलोड ट्रक सड़क पर फैले पत्थरों के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे के बाद मार्ग पर घंटों लंबा जाम लगा रहा, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस मार्ग पर खदानों से सीमेंट फैक्ट्री तक लगातार ओवरलोड ट्रकों का आवागमन होता रहता है. इन वाहनों से गिरने वाली गिट्टी और पत्थर सड़क पर फैल जाते हैं, जो आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं. सोमवार को भी सड़क पर बिखरे पत्थरों से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया, जिससे पूरी सड़क बाधित हो गई.

घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

हादसे के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. एंबुलेंस, स्कूल वाहन, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और अन्य राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे. स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

प्रशासन और पुलिस पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और पुलिस के प्रति नाराजगी देखने को मिली. उनका आरोप है कि पुलिस का ध्यान केवल हेलमेट चेकिंग और चालानी कार्रवाई तक सीमित है, जबकि ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही. साथ ही, सड़क पर फैले मलबे को हटाने के लिए भी कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है.

हर महीने 20 से 25 हादसों का दावा

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मार्ग पर हर महीने लगभग 20 से 25 सड़क हादसे होते हैं. इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

आंदोलन की चेतावनी

क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ओवरलोड वाहनों पर सख्ती नहीं की गई और सड़कों से मलबा साफ करने की स्थायी व्यवस्था नहीं बनाई गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

भटूरा सहित आसपास की खदानों से लाइमस्टोन लेकर गुजरने वाले भारी वाहनों के बढ़ते दबाव ने इस मार्ग की सुरक्षा को गंभीर चुनौती बना दिया है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS