Live TV
Search
Home > देश > Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, अब युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों का इलाज जारी है.

Written By:
Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Mobile Ads 1x1

Jawara Hotel Incident: रतलाम जिले के जावरा में सामने आए होटल कांड का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. मामले से जुड़े विजय दगदी ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया. वीडियो में उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और एक सोशल मीडिया पेज तथा उसके संचालक पर गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

वीडियो के दौरान विजय दगदी की तबीयत अचानक खराब होती दिखाई दी. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत जावरा अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. फिलहाल उनका इलाज वहीं चल रहा है. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर विजय को बचाने की अपील भी सामने आई. लोगों ने प्रशासन से समय पर मदद और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

सोशल मीडिया पेज के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विजय के रतलाम रेफर होने के बाद समाज के कुछ लोग जावरा सिटी थाने पहुंचे. समाजजनों ने संबंधित सोशल मीडिया पेज और उसके संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पूरे घटनाक्रम में किसकी भूमिका क्या रही.

मामले से जुड़ी महिला की भी हालत गंभीर

इस मामले से जुड़ी महिला को लेकर भी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले महिला ने भी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. इसके बाद उसे इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

ये भी पढ़ें: यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने वाली खबरों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. कई बार अधूरी जानकारी के आधार पर बनाए गए वीडियो और पोस्ट लोगों पर गंभीर असर डाल सकते हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने कहा है कि मामले की जांच जारी है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार ठोस कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल विजय दगदी और मामले से जुड़ी महिला, दोनों का रतलाम मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी बताया जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हैवानियत! घायल युवक को बाल पकड़कर घसीटा, VIDEO वायरल

MORE NEWS