Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Crime: रीवा में सरेराह दबंगई, युवक को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

MP Crime: रीवा में सरेराह दबंगई, युवक को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

MP Crime News: अंधवा गांव में कुछ युवकों ने एक राहगीर को रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. हमलावरों ने बेल्ट से लगातार युवक पर हमला किया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बिना किसी डर के खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

Written By:
Last Updated: May 6, 2026 20:38:14 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधवा गांव में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां बीच सड़क पर कुछ दबंग युवकों ने एक युवक को घेरकर बेल्ट से बेरहमी से पीट दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंधवा गांव में कुछ युवकों ने एक राहगीर को रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. हमलावरों ने बेल्ट से लगातार युवक पर हमला किया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बिना किसी डर के खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

घटना के दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे. किसी ने भी पीड़ित को बचाने या पुलिस को तत्काल सूचना देने की कोशिश नहीं की, जो समाज की संवेदनहीनता को दर्शाता है.

वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. पनवार थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. साथ ही, पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर हो सकता है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS