Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Singrauli News: शादी में गया था परिवार, चोरों ने कर दिया कांड, 6.5 लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ

Singrauli News: शादी में गया था परिवार, चोरों ने कर दिया कांड, 6.5 लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ

Singrauli Latest News: बुधेर गांव निवासी कुशवाहा परिवार पास के ही एक गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था. इसी दौरान घर पूरी तरह खाली था. मौके का फायदा उठाकर चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया.

Written By:
Last Updated: May 6, 2026 21:46:39 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधेर गांव में बीती रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और जेवरात पार कर दिए. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

शादी में गया था पूरा परिवार

जानकारी के अनुसार, बुधेर गांव निवासी कुशवाहा परिवार पास के ही एक गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था. इसी दौरान घर पूरी तरह खाली था. मौके का फायदा उठाकर चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया.

लौटने पर सामने आया चोरी का खुलासा

रात करीब 1 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और ताला टूटा हुआ जमीन पर पड़ा था. अंदर जाकर देखा तो कमरों की अलमारियां खुली हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की वारदात का पता चला.

लाखों का सामान लेकर फरार हुए चोर

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 1.50 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं. कुल मिलाकर करीब 6.50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आई है.

पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों में नाराजगी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS