Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > शादी का खाना खाया तो लगेगा 5 लाख का जुर्माना! राजस्थान में पंचों की दबंगई देख कांप जाएगी रूह, फूट-फूटकर रोया पीड़ित पिता

शादी का खाना खाया तो लगेगा 5 लाख का जुर्माना! राजस्थान में पंचों की दबंगई देख कांप जाएगी रूह, फूट-फूटकर रोया पीड़ित पिता

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में व्यक्ति अपनी आपबीती सुन रहा है. उसने बताया कि 2000 लोगों के खाने की व्यवस्था की थी,लेकिन शादी में एक मेहमान तक नहीं आया. इसके पीछे का कारण भी व्यक्ति ने बताया. इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जानें आखिर क्या है मामला-

Written By:
Last Updated: 2026-05-10 16:50:12

Mobile Ads 1x1

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पंचों के कहर की आपबीती सुना रहा है. इस वीडियो में शख्स ने बताया कि हमने बच्चों की शादी के लिए करीब 2000 लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की थी, लोगों को बुलावा भी भेजा था, लेकिन पंचों के डर  से कोई भी शादी में नहीं आया. इतना ही नहीं, शादी का खाना खाने पर 5 लाख का जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई. ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

क्या है मामला?

इंटरनेट के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के भीनमाल (जालौर) में एक परिवार ने बच्चों की शादी के उपलक्ष्य में 2,000 लोगों के खाने की व्यवस्था की थी, लेकिन सामाजिक दबाव और पंचायत के डर से एक भी मेहमान खाना खाने नहीं आया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि लोगों को 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की धमकी दी गई है.

पंचों के डर से नहीं आए मेहमान

ये वीडियो 23 से 25 अप्रैल के बीच जारी किया गया है, जिसमें समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों ने परिवार का बहिष्कार किया, जिसके कारण दूसरे लोग भी शादी में नहीं आए. वीडियो में व्यक्ति के बताए मुताबिक, हमने सभी को आमंत्रित किया था और व्यवस्था भी की थी, लेकिन आज 3 दिन हो गए हैं. शादी में कोई नहीं आया. व्यक्ति कहता है कि यदि हमसे कोई गलती हुई थी तो बता देते. कम से कम इतना बड़ा नुकसान तो नहीं उठाना पड़ता

उन्होंने बताया कि 20 को लड़की की और 21 को लड़के की शादी थी, जिसके लिए सारे इंतजाम किए गए थे. यदि हमारी कोई गलती थी तो समाज के प्रभावशाली लोग या पंच हमें दंड दे सकते थे या बता सकते थे.

ये वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों व्यूज कलेक्ट कर चुकी है. इस मामले पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोगों ने कहा है कि जिन पंचों के घर पर कोई सुनता है, वो लोगों पर जुर्माना लगाते घूमते हैं. वहीं एक यूजर ने कहा है कि पंच और सरकार का कानून सिर्फ गरीब पर ही लागू होता है. एक यूजर ने पंचों की शिकायत पुलिस से करने की सलाह दी है.

 ये भी पढ़ें:- Viral Video: 7 समंदर पार से आई रशियन बहू, पाकिस्तानी शौहर के साथ ऐसे बिता रही जिंदगी, सोशल मीडिया पर सुनाई दास्तां

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है

MORE NEWS