संपाला पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं. मामला अवैध प्रेम संबंधों का है जिसमें जबरन साथ रहने के लिए दबाव दिया जा रहा था.
चार दिन तक पति करता रहा तलाश, उधर प्रेमी पहले ही रच चुका था खौफनाक साजिश... झाड़ियों में मिला खून से सना चाकू और कपड़े!
हरियाणा के रोहतक में शादीशुदा महिला के हत्या के मामले में पुलिस ने संपाला कस्बे से अहम सुराग बरामद किए हैं. हत्या का आरोपी कोई नहीं उसका प्रेमी था, जिसकी निशानदेही पर झाड़ियों से चाकू और खून से सने बरामद किए हैं. महिला 5 जुलाई से लापता था जिसे लेकर पति जयभगवान ने 8 जुलाई को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने शक के आधार पर लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कपिल को हिरासत में लिया था, जो पहले से शादीशुदा था. दोनों के प्रेम संबंधों के चलते आरोपी प्रेमी की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी.
शुरुआत जांच और पूछताछ से पता चला कि 42 वर्षीय शकुंतला एक आशा वर्कर थीं. कपिल नाम के शादीशुदा व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे जिसके चलते वो अपने पति जयभगवान को छोड़कर चली गई थी. कपिल और शकुंतला के अवैध रिश्तों से तंग आकर प्रेमी की पत्नी ने भी ससुराल छोड़ दिया था. शकुंतला भी 2 साल पहले पति के पास वापस लौट आई थी. लेकिन अब दोबारा कपिल के साथ रहने के लिए प्रैशर बना रही थी. जब प्रेमी ने इनकार किया तो उस पर झूठा पुलिस केस डालने की चेतावनी तक दे डाली.
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमी कपिल अब और शकुंतला के साथ नहीं रहना चाहता था लेकिन उसकी जिद और पुलिस की धमकी मिलने के बाद काफी मजबूर हो गया था. इन चीजों से छुटकारा पाने के लिए उसने शकुंतला को दूल्हेडा माइनर पर बुलाया और उसकी बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी. शकुंतला का शव झाड़ियों में फेंका और चाकू के साथ सने हुए कपड़े वहीं छिपाकर फरार हो गया.
जब 4 दिनों के लंबे इंतजार के बावजूद शकुंतला घर नहीं लौटी पति ने 8 जुलाई को संपाला थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी कपिल को दबोचा. कड़ी पूछताछ की तो उससे 334-बी के पास झाड़ियों में शव फेंकने की बात स्वीकार ली. सांपला थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी से निशानदेही करवाई गई जिसके बाद झाड़ियों से चाकू व कपड़े बरामद किए गए हैं. उसे मंगलवार को दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि वो सभी पहलुओं को ध्यान रखते हुए जांच कर रही है. साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…