Aamir Khan: आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर बड़ी बात कही है. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और रीना दत्ता पर भी प्रतिक्रिया दी है. जानिए पूरी बात.
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के बारे में कही ये बात
बॉलीवुड में मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है. एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में भी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने स्वीकार किया कि गौरी से मिलकर वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं और बताया कि उनका रिश्ता उन्हें बहुत शांति प्रदान करता है.
नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की. साथ ही गौरी खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरी मुलाकात गौरी से हुई और हमारा रिश्ता शुरू हुआ. वो बहुत अच्छी हैं, उनके साथ मुझे सुकून मिलता है. हालांकि किरण राव और रीना दत्ता (मेरी पूर्व पत्नियों) के साथ भी मेरे रिश्ते बहुत गहरे थे, लेकिन बात नहीं बनी. जब आपने पूछा, तो मुझे लगा कि गौरी का मेरे जीवन में आना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. हम साथ में बहुत खुश हैं. मुझे लगता है अब जाकर मैं पूरा हुआ हूं.’
यह खबर भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की जोड़ी फिर से धमाल मचाने को तैयार? नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हुए आदित्य धर, रणवीर सिंह के साथ फिर कर सकते हैं काम
अभिनेता ने आगे कहा, ‘एक गलती जिसे मैंने सुधारना शुरू कर दिया है, वह है अपने प्रियजनों और रिश्तों को पर्याप्त समय न देना. मैं 30-35 साल तक सिर्फ काम, फिल्म निर्माण और अभिनय का आदी रहा. कोविड महामारी के दौरान मुझे अपने जीवन का पुनर्मूल्यांकन करने का मौका मिला. उस समय मैं काम नहीं कर पा रहा था, तब मुझे एहसास हुआ कि मैंने बहुत कुछ खो दिया है और ऐसा समय दोबारा नहीं आएगा.’
पिछले साल यानी 2025 मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने मुंबई में मीडिया से अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का परिचय कराया था. तब से वह गौरी के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं. आमिर अपनी गर्लफ्रेंड से पूरे 15 साल बड़े हैं. दोनों का रिश्ता दर्शकों को काफी पसंद आता है.
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…