<
Categories: मनोरंजन

खूबसूरती में करिश्मा और करीना को भी छोड़ा पीछे, 45 की उम्र में भी 25 की लगती हैं कपूर खानदान की ये बेटी, जानें क्या है ग्लोइंग स्किन का राज

Riddhima Kapoor Beauty Secret: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर 45 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं. 45 साल की रिद्धिमा बेहद खूबसूरत हैं. आइये जानते हैं अपनी इस ग्लोइंग स्किन के लिए रिद्धिमा क्या ब्यूटी रूटीन फॉलो करती हैं.

Riddhima Kapoor Beauty Secret: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर 45 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं. वो जल्द ही ‘दादी की शादी’ फिल्म में दिखाई देंगी. इस फिल्म में उनके साथ उनकी मां नीतू कपूर और कपिल शर्मा भी हैं. 

45 साल की रिद्धिमा बेहद खूबसूरत हैं. एचटी लाइफस्टाइल को दिए एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने स्किनकेयर और हेयरकेयर के प्रति अपने ‘कम ही काफी है’ वाले नजरिए के बारे में बात की. आइये जानते हैं अपनी इस ग्लोइंग स्किन के लिए रिद्धिमा क्या ब्यूटी रूटीन फॉलो करती हैं.

रिद्धिमा की ब्यूटी का राज

सेलेब्रिटीज़ के 10 स्टेप वाले ब्यूटी रूटीन के उलट, रिद्धिमा के लिए सादगी, सरलता और त्वचा को सांस लेने देना ही सब कुछ है. रिद्धिमा ने कहा, “हां, मैं स्किनकेयर रूटीन फॉलो करती हूं. इसमें मुख्य रूप से क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग शामिल है. मुझे बेसिक मॉइस्चराइजर पसंद हैं, महंगे वाले नहीं. आपको पता ही होगा कि हमारी दादी-नानी पॉन्ड्स और निविया इस्तेमाल करती थीं, वो मेरे लिए वाकई असरदार हैं. ये आपको मेरे बाथरूम में आसानी से मिल जाएंगे. मेरी त्वचा रूखी है, जो सर्दियों में और भी खराब हो जाती है, इसलिए मुझे इसका और भी ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है. मैं अपने चेहरे पर विटामिन सी सीरम भी लगाती हूं.”

कोमल और दमकती त्वचा के लिए अपने पसंदीदा रात्रिकालीन स्किनकेयर रूटीन का खुलासा करते हुए वह कहती हैं, “मैं नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाने में विश्वास करती हूं. मैं अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर की एक मोटी परत लगाती हूं और अगले दिन उसे हटा देती हूं. यह तरीका मेरे लिए कारगर साबित हुआ है. मैं हर रात ऐसा करती हूं; सर्दियों में मैं शायद थोड़ा गाढ़ा मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करती हूं. मैं मॉइस्चराइजर के ऊपर चेहरे पर वैसलीन भी लगाती हूं.”

भाई ने दी सलाह

हाल ही में, रिद्धिमा ने रणबीर के साथ अपनी पहली फिल्म के बारे में हुई बातचीत और रामायण अभिनेता द्वारा दी गई सलाह के बारे में बताया. एक आधिकारिक बयान में रिद्धिमा ने कहा, “शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने रणबीर से बात की थी. उनकी सबसे बड़ी सलाह थी कि कैमरे के सामने ईमानदार रहो. उन्होंने मुझसे कहा कि अपनी सहज प्रवृत्ति पर भरोसा करो और किरदार को निभाने के बजाय उसे जियो और यह बात मेरे मन में हमेशा के लिए बस गई.” बता दें कि रिद्धिमा ‘दादी की शादी’ से फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST