<

न कोई इंसान, न कोई रिश्ता.. श्री ठाकुर जी को चुना अपना वर, खुद बन गई ‘मीरा’, नम आंखों से भाई ने किया कन्यादान!

मध्य प्रदेश के मोरैना जिले में महिला ने भक्ति की एक अनोखी मिसाल पेश की है. खड़ियाहार गांव में 42 वर्षीय रेखा तोमर ने भगवान श्री ठाकुर जी महाराज को अपना जीवनसाथी मानकर पूरे विधि-विधान से विवाह रचाया है, जहां महिला के भाई ने कन्यादान किया और इसी के साथ विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ. जानें इस आध्यात्मिक मिलन की पूरी कहानी-

मुरैना जिले के ग्राम खड़ियाहार में भक्ति, समर्पण और आस्था का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां 42 वर्षीय रेखा तोमर ने वैदिक रीति-रिवाजों और पूरे विधि-विधान के साथ श्री ठाकुर जी महाराज को अपना जीवनसाथी मानते हुए विवाह रचा लिया। यह अद्वितीय आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आध्यात्मिक मिलन

जानकारी के अनुसार, रेखा तोमर, पिता लाखन सिंह, लंबे समय से भगवान श्री ठाकुर जी की भक्ति में लीन थीं। उन्होंने अपना जीवन प्रभु की सेवा और आराधना को समर्पित करने का संकल्प लिया था। इसी भावना के तहत उन्होंने खड़ियाहार स्थित प्राचीन देवालय में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज को अपना दूल्हा मानकर यह आध्यात्मिक विवाह संपन्न किया।

हिंदू रीति -रिवाजों से शादी

विवाह समारोह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी रामदुलारे बाबा जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। लग्न पत्रिका वाचन, प्रधान पूजन, पैर पूजन सहित सभी पारंपरिक अनुष्ठानों का विधिपूर्वक निर्वहन किया गया।

भाई ने किया कन्यादान

इस विशेष अवसर पर रेखा तोमर का कन्यादान उनके भाई सुरेंद्र ने किया, जो समारोह का अत्यंत भावुक क्षण रहा। आयोजन में गांव के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें केशव प्रसाद भारद्वाज, मालिक शर्मा, ज्ञानसिंह तोमर, रामरूप डण्डोंतिया, रामराज तोमर, गुड्डी परमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

प्रेम की अनूठी मिसाल

समारोह के दौरान भजन-कीर्तन और “राधे-राधे” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों ने इसे आस्था, समर्पण और आध्यात्मिक प्रेम की अनूठी मिसाल बताया। क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन विरले ही देखने को मिलता है, जिससे यह आध्यात्मिक विवाह लोगों के बीच आकर्षण, श्रद्धा और चर्चा का केंद्र बन गया है।

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Delhi Crime: शोरूम के चेंजिंग रूम में मिली 16 साल की शबनम की लाश, गला रेतकर हत्या का आरोप; आरोपी सूरज फरार

Delhi Crime: दिल्ली के मोती नगर में एक शोरूम में एक नाबालिग लड़की की लाश…

Last Updated: November 15, 2026 13:25:57 IST

Caught On Camera: भूख ने इंसान को बना दिया हैवान! सड़क पर मरे कुत्ते का मांस नोच-नोचकर खाता दिखा आदमी, देखकर कांप उठे लोग

Odisha News: संबलपुर के मानेश्वर चौक पर भूख से तड़प रहे एक व्यक्ति ने सड़क…

Last Updated: November 15, 2026 12:59:17 IST

44 की उम्र में फिर दूल्हा बने टीवी एक्टर नंदीश संधू, रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद कविता बनर्जी संग रचाई शादी

Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…

Last Updated: November 15, 2026 12:48:50 IST

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST