नासिक की TCS कंपनी में कथित धर्मांतरण मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई नासिक पुलिस और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की. पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है.
Nashik News: नासिक की TCS कंपनी में कथित धर्मांतरण मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई नासिक पुलिस और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की. पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर शहर के नरेगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया. मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रही थी और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी. लंबे समय से चल रही तलाश के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई. अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है.
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने निदा खान के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि उनके खिलाफ जबरदस्ती माहौल बनाया जा रहा है और मीडिया ट्रायल चलाया जा रहा है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब वह पहले निदा खान और उसके परिवार से मिले थे, तब उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया था. इम्तियाज ने कहा कि किसी भी आरोपी को अदालत जाने का पूरा अधिकार है. केवल आरोप लग जाने मात्र से ही किसी को दोषी ठहराना किसी भी नजरिये से ठीक नही है. ये व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन है. जे गैरसंवैधानिक है,
मीडिया पर निशाना साधते हुए जलील ने कहा कि आजकल आरोप लगते ही मीडिया ट्रायल शुरू हो जाता है और अदालती फैसला आने से पूर्व ही आरोपी को अपराधी घोषित कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि निदा खान मामले में भी यही हो रहा है. मीडिया के सवाल पर जब उनसे पूछा गया कि क्या गिरफ्तारी के बाद भी क्या वो निदा खान के समर्थन में आगे आएंगे, तो जलील ने स्पष्ट किया कि उनका समर्थन किसी धर्म के आधार पर नहीं बल्कि कानूनी आधार पर है. अन्होंने कहा, “अगर निदा खान की जगह कोई निशा पाटिल, निशा देशपांडे या नैन्सी फर्नांडिस होती, तब भी मेरा रूख यही रहता.
इस दौरान जलील ने जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है, कोई मंत्री नहीं. उन्होंंने यह भी कहा कि पहले भी संजय शिरसाट पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे. जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है. और न ही किसी प्रकार की कोई उम्मीद ही नजर आती है.
दुनिया भर के सेवानिवृत्त लोगों को 24x7x365 जोड़ने वाला नया प्लेटफॉर्म संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन…
IND VS WI: शुभमन गिल ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में 223 रनों की नाबाद…
सूरत (गुजरात) [भारत], 2 अक्टूबर: विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा तक सीमित न रखते…
Salman Khan Viral Video: सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका…
Silver Rate Today 2 Oct 2026: आपके शहर में आज चांदी का दाम क्या है?…
Gold Price Today: गांधी जयंती के कारण आज सर्राफा बाजार बंद है. दिल्ली में सोने…