Live TV
Search
Home > राज्य > नासिक टीसीएस मामले में निदा खान गिरफ्तार, इम्तियाज जलील ने किया समर्थन

नासिक टीसीएस मामले में निदा खान गिरफ्तार, इम्तियाज जलील ने किया समर्थन

नासिक की TCS कंपनी में कथित धर्मांतरण मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई नासिक पुलिस और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की. पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है.

Written By:
Last Updated: 2026-05-08 19:36:52

Mobile Ads 1x1

Nashik News: नासिक की TCS कंपनी में कथित धर्मांतरण मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई नासिक पुलिस और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की. पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर शहर के नरेगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया. मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रही थी और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी. लंबे समय से चल रही तलाश के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई. अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है. 

इम्तियाज जलील उतरें समर्थन में

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने निदा खान के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि उनके खिलाफ जबरदस्ती माहौल बनाया जा रहा है और मीडिया ट्रायल चलाया जा रहा है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब वह पहले निदा खान और उसके परिवार से मिले थे, तब उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया था. इम्तियाज ने कहा कि किसी भी आरोपी को अदालत जाने का पूरा अधिकार है. केवल आरोप लग जाने मात्र से ही किसी को दोषी ठहराना किसी भी नजरिये से ठीक नही है. ये व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन है. जे गैरसंवैधानिक है, 

मीडिया पर साधा निशाना 

मीडिया पर निशाना साधते हुए जलील ने कहा कि आजकल आरोप लगते ही मीडिया ट्रायल शुरू हो जाता है और अदालती फैसला आने से पूर्व ही आरोपी को अपराधी घोषित कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि निदा खान मामले में भी यही हो रहा है. मीडिया के सवाल पर जब उनसे पूछा गया कि क्या गिरफ्तारी के बाद भी क्या वो निदा खान के समर्थन में आगे आएंगे, तो जलील ने स्पष्ट किया कि उनका समर्थन किसी धर्म के आधार पर नहीं बल्कि कानूनी आधार पर है. अन्होंने कहा,  “अगर निदा खान की जगह कोई निशा पाटिल, निशा देशपांडे या नैन्सी फर्नांडिस होती, तब भी मेरा रूख यही रहता.

जिला मंत्री पर साधा निशाना 

इस दौरान जलील ने जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है, कोई मंत्री नहीं. उन्होंंने यह भी कहा कि पहले भी संजय शिरसाट पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे. जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है. और न ही किसी प्रकार की कोई उम्मीद ही नजर आती है. 

MORE NEWS