<
Categories: पंजाब

‘लाखों का महीना, सुंदर ऐसी की मिस यूनिवर्स बन जाए…’, 8 मिलियन फॉलोअर्स वाली बीवी पर खेरी वाले बाबा ने खोले दूसरी शादी के राज

खेरी वाले बाबा दूसरी शादी: खेरी वाले बाबा जो अपने नशे, पारावारिक कलेश और अपने घोड़े पंजाब श्रृंगार के लिए जाने जाते है, उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी महीने की इनकम 2.25 लाख रुपये है.

Kheri Wale Baba on Second Wife: पंजाब के खेरी वाले बाबा यानी गुरविंदर सिंह खेरी अपने मशहूर घोड़े के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते है. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बाबा ने अपनी पर्सनल लाइफ, अपनी लव मैरिज और अपनी दूसरी पत्नी के बारे में कई हैरान करने वाले खुलासे किए. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी न सिर्फ फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हैं, बल्कि ग्लैमर की दुनिया से भी दूर रहना पसंद करती हैं.

खेरी वाले बाबा जो अपने नशे, पारावारिक कलेश और अपने घोड़े पंजाब श्रृंगार के लिए जाने जाते है, उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी महीने की इनकम 2.25 लाख रुपये है. उनकी खूबसूरती के बारे में उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी इतनी खूबसूरत हैं कि आप उन्हें मिस यूनिवर्स बना सकते हैं, लेकिन उन्हें फेम की कोई चाहत नहीं है. सोशल मीडिया पर उनके 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

अपनी पत्नी के फिटनेस का किया जिक्र

खेरी वाले बाबा  नेअपनी पत्नी की फिटनेस का जिक्र करते हुए बाबा ने कहा कि वह 300 kg का लेग प्रेस (एक्सरसाइज) करती हैं और बहुत डिसिप्लिन्ड लाइफ जीती हैं. बाबा के मुताबिक, उनकी पत्नी सोशल मीडिया और कैमरों से दूर रहती हैं. फोटो खिंचवाने से बचने के लिए वह शादियों में भी नहीं जातीं.

दूसरी पत्नी के साथ रिश्तों को लेकर क्या बोले खेरी वाले बाबा

अपने रिश्ते में ट्रांसपेरेंसी की अहमियत पर ज़ोर देते हुए, बाबा ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से कभी कुछ नहीं छिपाया. उन्होंने शादी से पहले ही साफ़ कर दिया था कि वह उनसे उम्र में बहुत बड़े हैं. उनका पहले तलाक हो चुका था. उनके नकली दांत हैं और वह अफीम लेते हैं. बाबा का मानना ​​है कि लोग अक्सर अपनी डार्क साइड छिपाते हैं, जिससे रिश्ते टूट जाते हैं. उनका रिश्ता पूरी तरह सच पर आधारित है. बाबा ने कहा कि मैं सच बोलता हूं. मैं झूठ नहीं बोलता. इसीलिए एक बार मेरी पत्नी से लड़ाई हो गई थी.

बाबा की पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव से भरी रही है. उनकी पहली शादी (एक अरेंज मैरिज) बुरी तरह खत्म हुई. बाबा ने आरोप लगाया कि उनके ससुराल वाले उनकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते थे. बाबा का दावा है कि उनके साले ने उन पर कार चढ़ा दी, जिससे उनका जबड़ा टूट गया. इस बीच, उनके ससुराल वालों ने उन पर अपनी पत्नी को बंधक बनाने और गोलियां चलाने का आरोप लगाया, जिसकी वजह से उन्हें जेल हो गई.

आश्रम और सेवा करने का पक्का इरादा

अपनी दिव्यांग बड़ी बहन से प्रेरित होकर, बाबा ने बेसहारा और बीमार लोगों के लिए एक आश्रम खोलने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि वह उन लोगों की सेवा करना चाहते हैं जिन्हें समाज ने ठुकरा दिया है. बाबा सोशल मीडिया पर भी बहुत पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम (baba_gurwinder_singh_ji_kheri) पर उनके 277,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं. फेसबुक पर भी उन्हें करीब 150,000 यूज़र्स फॉलो करते हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, मेकर्स ने दी अपडेट, जानें तारीख

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के…

Last Updated: March 25, 2026 19:53:18 IST

Ananya Birla: कौन हैं अनन्या बिड़ला? शुभमन गिल के साथ शेयर की मीम, फैंस बोले- काव्या मारन से अब…

आदित्य बिड़ला ग्रुप के जब आरसीबी को खरीदने की खबर आई तो फैंस अनन्या बिड़ला…

Last Updated: March 25, 2026 19:35:40 IST

Viral MMS: आपत्तिजनक वीडियो मामले में गिरफ्तारी से पहले नासिक के ज्योतिषी के साथ कौन था? खुलासे ने चौंकाया

Ashok Kharat Viral MMS: नासिक के ज्योतिषी अशोक खरत के घिनौने खेल का पर्दाफाश! गिरफ्तारी…

Last Updated: March 25, 2026 19:21:27 IST

राम नवमी 2026 पर छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन! क्या 26 मार्च को बंद रहेंगे बैंक और ऑफिस? जानें पूरी डिटेल

Ram Navami 2026 Bank Holiday: देश भर में राम नवमी 2026 की बैंको के छुट्टी…

Last Updated: March 25, 2026 18:57:44 IST

PM मोदी फिर बने नंबर 1 ग्लोबल लीडर! इन नेताओं की रेटिंग गिरी, जानें किसे सबसे ज्यादा नापसंद कर रहे हैं लोग?

Morning Consult survey: दुनियाभर में PM मोदी का जादू बरकरार! जहां मैक्रों जैसे दिग्गज अपनी…

Last Updated: March 25, 2026 19:01:33 IST

QS Rankings 2026: ग्लोबल स्टेज पर भारत का परचम, टॉप 50 में IIT-JNU-IIM का जलवा

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय संस्थानों का जलवा देखने को मिला है. भारत…

Last Updated: March 25, 2026 18:53:58 IST