Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > धमतरी में राइफल के उड़े परखच्चे, अस्पताल में भर्ती जवान, रेंज में हडकंप: आखिर कैसे हुआ ये हादसा?

धमतरी में राइफल के उड़े परखच्चे, अस्पताल में भर्ती जवान, रेंज में हडकंप: आखिर कैसे हुआ ये हादसा?

लीडर कोर्स प्रशिक्षण के आखिरी दिन फायरिंग करते समय राइफल का चेंबर अचानक फट गया और लोहे का एक टुकड़ा सेना के जवान को जा लगा. हादसे के बाद रेंज में हडकंप मच गया और जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Written By:
Last Updated: May 4, 2026 16:12:55 IST

Mobile Ads 1x1

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मरादेव स्थित फायरिंग रेंज में प्रशिक्षण के दौरान राइफल का चेंबर फटने से नगर सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ट्रेनिंग के आखिरी दिन हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी नगर सेनानी कार्यालय द्वारा जवानों के लिए एक महीने का विशेष ‘लीडर कोर्स’ प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. इस कोर्स में पूरे प्रदेश से करीब 136 जवान शामिल हुए थे. सोमवार को प्रशिक्षण का अंतिम दिन था और मरादेव रेंज में फायरिंग का अभ्यास चल रहा था.

चेंबर फटने से हादसा

घटना के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि जब जवान 10-10 के समूह में फायरिंग कर रहे थे, तभी एक जवान की राइफल का चेंबर अचानक फट गया. चेंबर फटने से लोहे का एक टुकड़ा (किरचन) पास में ही अभ्यास कर रहे जवान चौबेलाल टंडन को जा लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गया.

शूटिंग रेंज में हडकंप

हादसे के बाद रेंज में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने घायल जवान को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. नगर सेनानी के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जवान की स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है.

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह चोट गोली लगने से नहीं, बल्कि राइफल के तकनीकी हिस्से के फटने की वजह से आई है. फिलहाल, अस्पताल में जवान का इलाज जारी है और विभाग घटना के तकनीकी कारणों की जांच कर रहा है.

ये भी पढ़ें:- अस्पताल है या ‘रेफरल सेंटर’? मरीजों से लूट और दुर्व्यवहार पर फूटा लोगों का गुस्सा, धरने पर बैठे, रखीं ये शर्तें

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts. 

MORE NEWS