Alwar Viral Video: राजस्थान के अलवर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां अकबरपुर थाना क्षेत्र के माधोगढ़ गांव में रील बनाने के चक्कर में एक युवक के सिर में दूध की कैन फंस गई. दरअसल, बताया जा रहा है कि कालूराम नामक युवक गेहूं बेचने जा रहा था. उसके हाथ में 15 लीटर की भारी दूध की कैन थी. धूप से बचने और सोशल मीडिया पर स्टाइल दिखाने के लिए उसने वह कैन अपने सिर पर रख ली, भले ही उसने ये फैसला स्टाइल और रील बनाने के लिए की हो, लेकिन कुछ देर के बाद ही ये उनके लिए मुसीबत बन गई.
कुछ ही देर में कैन उसके सिर में बुरी तरह फंस गई और वह उसे निकाल नहीं पाया. युवक ने काफी कोशिश की, लेकिन कैन सिर से बाहर नहीं आई.
कैन को ग्राइंडर से काटकर निकाला गया बाहर
स्थिति बिगड़ने पर उसने ग्रामीणों को सूचना दी. इसके बाद उसे हार्डवेयर की दुकान पर ले जाया गया, जहां देसी जुगाड़ अपनाते हुए ग्राइंडर मशीन की मदद से धीरे-धीरे कैन को काटकर उसके सिर से बाहर निकाला गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि युवक के सिर से कैन को निकालने के लिए करीब 2 घंटे का समय लगा. इस दौरान वह आदमी काफी डरा हुआ था, लेकिन खुशकिस्मती से इस घटना में उसे कोई चोट नहीं आई.
रील की बीमारी!
अलवर का माधौगढ़। कालूराम को गेहूं बेचने के लिए जाना था। रील बनाने के लिए सिर पर दूध की खाली कैन लगाई। फिर क्या, फंस गई। हार्डवेयर की दुकान पर ले जाया गया। काटकर निकालना पड़ा। pic.twitter.com/603RALds4c
— Arvind Sharma (@sarviind) April 26, 2026
घटना बनी चर्चा का विषय
कैन निकलने के बाद उस युवक ने राहत की सांस ली. यह घटना अब गांव में चर्चा का मुख्य विषय बन गई है. यह एक सबक के तौर पर भी सामने आई है, जो लोगों को सावधान रहने की सीख देती है. इस घटना के बारे में बात करते हुए माधोगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पेमाराम ने मीडिया को बताया कि गांव का ही रहने वाला कालूराम रेबारी बटाई पर खेती के बाद गेहूं पहुंचाने जा रहा था, तभी यह घटना हुई. वह अपने सिर पर 15 लीटर का एक बड़ा दूध का कैन ले जा रहा था, जिसका वज़न लगभग 10 किलो था.