Rajasthan Hospital Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो राजस्थान से सामने आया है, जहां एक 14 वर्षीय लड़की हॉस्पिटल के दीवाल पर अचानक चढ़ने लगी. उसे वार्ड में अजीबोगरीब हरकत करते देखा गया. यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है.
क्या है वायरल वीडियो?
वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि एक लड़की हॉस्पिटल के वार्ड में दीवाल पर अजीबोगरीब हरकरत करती है. और वह दीवाल पर चढ़ने का प्रयास करती है. साथ ही वह इतनी जोर-जोर से चिल्ला रही है कि लोगों में डर का माहौल है. यह देख कर वार्ड में दहशत फेल गई. कुछ लोगों ने इसे प्रेत आत्मा बताया और कुछ लोगों ने इसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा बताया है.
यह किसी भूतिया फिल्म का सीन नहीं बल्कि हकीकत है।
वीडियो राजस्थान के रावतभाटा हॉस्पिटल का हैं जहां एक 14 वर्षीय लड़की को बीमार होने पर भर्ती कराया गया !
इलाज के दौरान उसे वार्ड में कुछ अजीबो गरीब हरकत करते हुए कैमरे में कैद किया गया
लड़की दीवार पर पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी… pic.twitter.com/BckAKvbMfG
— Najir Hussain (@Najir_Hussain88) April 26, 2026
कहां का है ये वीडियो?
यह वीडियो राजस्थान के रावतभाटा हॉस्पिटल का है, जहां एक 14 वर्षीय लड़की को बीमार होने पर भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसे वार्ड में कुछ अजीबो गरीब हरकत करते हुए कैमरे में कैद किया गया.
ये भी पढ़ें:-9 घंटे में दो रेप, दोस्त की बीवी से दरिंदगी, चंद घंटों की सनसनीखेज कहानी
क्या बोले यूजर्स?
इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, ‘भाई ये तो सच में डरना है ऐसे हालात एक तो इंसान को कुछ हवा का चक्कर रहता है तब होता है या कोई दिमाग पर बुखार ज्यादा चढ़ जाता है तब होता है.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘भाई यह तो बहुत ही डरावना और खतरनाक दिख रहा है सच में क्या इसको कोई भूत प्रेत की आत्मा आ गई है इस तरीके से हरकत कर रही है.’ इसके अलावा एक अन्य ने कहा, ये तो बहुत ही डरवाना लग रहा है. इसके पीछे का सच जानना बहुत ज़रूरी है’. इसके अलावा अन्य लोग भी परेशान हैं.