Film Agni Pariksha First Look: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ का पोस्टर रिलीज किया गया है,जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. पोस्टर में खेसारी खून से लथपथ नजर आ रहे हैं. आइये जानते हैं क्या है फिल्म की रिलीज डेट
खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अग्नि परीक्षा'
Khesari Lal Yadav New Movie: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहद बेमिसाल एक्टर में से एक हैं. उनकी अदाकारी लोगों को काफी ज्यादा पसंद है. इसी वजह से फैंस उनकी फिल्में आने का बेस्ब्री से इंतेजार करते हैं. इन दिनों खेसारी लाल यादव अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ (Agni Pariksha) को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं. हाल ही में इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक आउट हुआ है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है और फिल्म का बज तेज हो गया है.
हाल ही में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की मच अवेटेड फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ (Agni Pariksha) का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिली था.वहीं अब फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, साथ ही रिलीज डेट भी अनाउंस की गई है, जिसके फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर जा पहुंची है. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ (Agni Pariksha) का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक्टर खूद से लथपथ नजर आ रहे हैं और गुस्से में दिख रहे हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि फिल्म में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का किरदार एक्शन से भरा होने वाला है.
मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, ‘अग्नि परीक्षा’ संघर्ष, प्रेम, परिवार और न्याय की लड़ाई की कहानी है, जिसमें एक्शन और इमोशन भर-भर के दिया गया हैं. फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, ‘इस होली लगेगी भावनाओं की आग… तैयार हो जाइए. खेसारी लाल यादव, आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी देने आ रहे हैं अग्नि परीक्षा… 4 मार्च (Agni Pariksha Release Date) को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में कहना गलत नहीं होगी की खेसारी लाल यादव की फिल्म होली के मौके पर बड़ा विस्फोट करने वाली है और सभी थिएटर्स में तहलका मचाने वाली है. पोस्ट को देखकर फैंस अब इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ में खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी और नीलम गिरी के अलावा सुशील सिंह, प्रकाश जैसे और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…
CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…