Foreign Woman Video Police Action: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक विदेशी महिला वीडियो बना रही थी. तभी कुछ लोग वहां आ जाते हैं और उसके साथ गंदी बात करने लगते हैं. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है.
विदेशी महिला से बद्तमीजी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 लोग गिरफ्तार
Foreign Woman Video Police Action: राजस्थान घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. अजमेर के किशनगढ़ में एक इजरायली महिला पर्यटक के साथ कथित तौर पर अभद्रता और अश्लील टिप्पणियां की गईं. ऐसा करने वाले लोग महिला की वीडियो में कैद हो गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है. मामले में चार स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: On reported viral video, Ajmer SP Harshvardhan Agarwal says, “For the past 2 days, a video has been going viral in which it appears that a foreign woman is making a video and some local people are making inappropriate comments behind her. As soon as the… pic.twitter.com/jDAsYe36Yz
— ANI (@ANI) September 30, 2026
मामला किशनगढ़ डंपिंग यार्ड का बताया जा रहा है, जो पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र है. वायरल वीडियो में कुछ स्थानीय लोग विदेशी महिला पर्यटक के साथ आपत्तिजनक तरीके से बातचीत करते और अश्लील टिप्पणियां करते नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. अजमेर पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए गांधीनगर थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए. जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के मुताबिक, घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद फुरखान, 21 वर्षीय मोहम्मद अनीस, 24 वर्षीय फरहान और 22 वर्षीय अख्तर अली के रूप में हुई है. चारों किशनगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे है. पुलिस ने सहायक उप-निरीक्षक राजकुमार की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है. वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके.
ये भी पढ़ें: Maharashtra Crime: दोष दूर करने के बहाने कमरे में बुलाया, फिर 17 साल की लड़की के साथ… ऐसे हुआ खुलासा
गुजरात के जूनागढ़ में एक कपड़ों की दुकान पर एक महिला के साथ कथित तौर…
Gaya Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में एक 50 वर्षीय महिला अपने घर में…
Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में राजपाल यादव को बाहर…
ग्वालियर के रामाजी हिल से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर बिक्की बाबा…
1 से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 3 दिवसीय सेल में पीडब्ल्यू स्टोर पर…
Premanand Maharaj Keli Kunj: हाल ही में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की…