<

महिला के कपड़ों में फंदे से लटका मिला तीन बच्चों का पिता, जयपुर के रहस्यमयी डेथ केस ने खड़े किए कई सवाल

Jaipur Mystery Death: जयपुर के गलता गेट इलाके में तीन बच्चों का पिता महिला के कपड़े पहने फंदे से लटका मिला. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस पारिवारिक, मानसिक, आर्थिक और अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Jaipur Mystery Death: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और परिवार दोनों को उलझन में डाल दिया है. गलता गेट इलाके में तीन बच्चों का पिता महिला के कपड़े पहने फंदे से लटका मिला. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते पुलिस अब आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ महिला के कपड़े पहनने की वजह की भी हर एंगल से जांच कर रही है.

महिला के कपड़ों में मिला शव

जयपुर के गलता गेट इलाके में सूचना मिली कि एक युवक ने फांसी लगा ली है. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मृतक महिला के कपड़े पहने हुए फंदे से लटका था. यह दृश्य देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया. अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि कहीं वह किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद, आर्थिक परेशानी या अन्य किसी कारण से तो नहीं जूझ रहा था.

एफएसएल टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए. कमरे की स्थिति, फंदे की ऊंचाई और अन्य परिस्थितियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद मामले की तस्वीर और साफ हो सकेगी. जांच के तहत पुलिस मृतक के परिजनों, दोस्तों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

महिला के कपड़े पहनने की वजह भी जांच के दायरे में

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक ने महिला के कपड़े क्यों पहने थे, यह भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है. फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. सोशल मीडिया की अटकलों से बचने की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले की जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह की अफवाह या अटकलों पर भरोसा न करें. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप! कार पार्किंग विवाद में तीन की हत्या, SHO और चौकी प्रभारी पर गिरी गाज

Lucknow Triple Murder Case: लखनऊ के सआदतगंज इलाके में कार खड़ी करने को लेकर विवाद…

Last Updated: October 27, 2026 19:07:54 IST

जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत, मुरी में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

Devpalik Gupta Death: जन सुराज पार्टी से जुड़े डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत…

Last Updated: October 27, 2026 18:49:55 IST

Glen phillips fielding: छक्का रोकने के लिए हवा में उड़ गए ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा भी रह गए हैरान!

Glen phillips fielding: ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फुर्तीली फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा. पहले उन्होंने…

Last Updated: October 27, 2026 18:49:07 IST

India vs New Zealand: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 3 मैचों में 139 रन देकर लिया सिर्फ 1 विकेट

Bhuvneshwar Kumar Bowling Performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों…

Last Updated: October 27, 2026 18:36:27 IST

इमरान खान को 2 नवंबर तक भारत छोड़ने से राहत, हाईकोर्ट ने FRRO के नोटिस पर लगाई रोक

Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. 28…

Last Updated: October 27, 2026 18:21:21 IST

Katihar viral video: कटिहार की सिफत खातून और सूरज सोनी ने घर से भागकर की शादी, वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

Katihar viral video: बिहार के कटिहार जिले के मूसापुर की सिफत खातून और सूरज सोनी…

Last Updated: October 27, 2026 18:09:20 IST