<

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, धाकड़ बल्लेबाज की उंगली में लगी चोट, क्या खेलेगा पहला मैच?

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. कप्तान शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान अंगूठे पर गेंद लगने से चोटिल हो गए. हालांकि इलाज के बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी शुरू कर दी.

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए एक चिंता वाली खबर सामने आई है. कप्तान शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए. कोलंबो में नेट्स पर बल्लेबाजी करते समय एक गेंद सीधे उनके अंगूठे पर लगी. इसके बाद टीम के फिजियो और मेडिकल स्टाफ ने तुरंत उनका इलाज किया. राहत की बात यह रही कि कुछ देर बाद गिल फिर से बल्लेबाजी करने लौट आए, जिससे माना जा रहा है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है.

भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका पहुंची थी और अगले ही दिन से प्रैक्टिस शुरू कर दिया था. गुरुवार को भी खिलाड़ी तीन दिन के प्रैक्टिस मैच की तैयारी में जुटे थे. इसी दौरान गिल के अंगूठे पर गेंद लगी. हालांकि उन्होंने प्रैक्टिस बीच में नहीं छोड़ा और इलाज के बाद दोबारा नेट्स में बल्लेबाजी की. अब टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि पहले टेस्ट से पहले कोई परेशानी न हो.

पहले से कई खिलाड़ी चोटिल

टीम इंडिया पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की वजह से परेशान है. नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा सीरीज से बाहर हो चुके हैं. जसप्रीत बुमराह भी चोट के कारण टीम में नहीं हैं, जिसके बाद औकिब नबी को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. साई सुदर्शन भी पैर की अंगुली की चोट से उबर रहे हैं और उनका पहले टेस्ट में खेलना अभी तय नहीं है.

स्पिन के खिलाफ खुद को तैयार करेगी टीम

भारतीय टीम शुक्रवार से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी. इस मैच का सबसे बड़ा मकसद श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों के हिसाब से खुद को तैयार करना है. पिछले कुछ समय में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते नजर आए थे. ऐसे में यह प्रैक्टिस मैच खिलाड़ियों के लिए अपनी कमियों को सुधारने और टेस्ट सीरीज से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने का शानदार मौका होगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST