Udaipur ANM Nurse Death: राजस्थान के उदयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादीशुदा डॉक्टर ने पहले नर्स के साथ दरिंदगी की और उसकी हत्या करके लाश को सीढ़ियों पर छोड़कर फरार हो गया. ये घटना उदयपुर जिले के कानोड़ जिले के एक कस्बे की बताई जा रही है, जहां एक एएनएम नर्स के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ रेप और मर्डर के डबल चार्ज रजिस्टर कराए हैं.
रात में हुआ था विवाद
मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो मैरिड डॉक्टर एएनएम नर्स दोनों रिलेशनशिप में थे. रात करीब 11 बजे डॉक्टर की वाइफ का फोन आने पर एएनएम नर्स नाराज हो गई थी. नर्स नहीं चाहती थी कि डॉक्टर अपनी पत्नि से बात करे. ऐसे में नाराज नर्स ने मेन गेट बंद करके आत्महत्या कर ली.
डॉक्टर के पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, जब वो पत्नि से बात करके वापस लौटा तो गेट बंद था. उसने खिड़की से झांका तो नर्स फंदे से लटकी मिला. डॉक्टर ने बताया कि उसने गेट तोड़ा, नर्स को फंदे से उतारा और उसकी छोटी बहन को फोन करके उसके घर सीकर ले जाने की बात कही.
फिर सीढ़ियों पर क्यों छोड़ी लाश?
रिपोर्ट्स की मानें तो छोटी बहन ने तुरंत इस घटना की सूचना अपने भाई को दी, जिसके बाद भाई ने डॉक्टर को फोन करके शव घर पर ही छोड़ने को कहा. ऐसे में डॉक्टर घबरा गया और शव को घर की निचली सीढ़ी पर छोड़कर अपनी कार लेके चला गया. नर्स के शरीर और जांघों पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं.
भाई ने लगाए आरोप
मृतक नर्स के भाई ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराए हैं. मृत एएनएम के भाई का कहना है कि डॉक्टर डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया शादीशुदा हैं, इसके बावजूद उनकी बहन को बार-बार शादी का झांसा देकर गलत काम करता रहा. इस मामले में उसकी बहन ने काफी बार अपने भाई से बात की और मिलने को भी कहा, लेकिन काम में व्यस्तता के कारण मिल नहीं पाया.
नर्स लेना चाहती थी ट्रांसफर
पुलिस कंप्लेंट में मृतक एएनएम के भाई ने लिखा है कि डॉक्टर से परेशान होकर उनकी बहन 6 महीने से सीकर ट्रांसफर लेने की कोशिश कर रही थी. फिल्हाल. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल भी की जा रही है.