Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > Sirohi Accident: आबूरोड में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर मौत

Sirohi Accident: आबूरोड में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर मौत

Sirohi Accident News: पुलिस ने मृतक की पहचान पालनपुर स्थित हीरो होंडा शोरूम के पास निवासी विश्वास परमार के रूप में की है. शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 20:57:05 IST

Mobile Ads 1x1

Sirohi Road Accident: सिरोही जिले के आबूरोड में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां ट्रेलर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा आबूरोड से अंबाजी मार्ग पर रीको थाना क्षेत्र के सूरपगला के पास हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही छापरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की. रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत ने मौके पर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मामले की जांच के आदेश दिए. 

शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया

पुलिस ने मृतक की पहचान पालनपुर स्थित हीरो होंडा शोरूम के पास निवासी विश्वास परमार के रूप में की है. शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

पुलिस के अनुसार परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव सुपुर्द किया जाएगा. वहीं, हादसे के कारणों की जांच जारी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS