<

Bihar: तेजस्वी की वजह से लालू-राबड़ी को खाली करना होगा ‘VIP’ सरकारी बंगला? समझिए क्या है पूरा मामला? अब CM नीतीश को…

Rabri Devi: बिहार विधान परिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी और उनके पति को 10 सर्कुलर रोड़ वाला सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिल चुका है. उन्हें इस सरकारी बंगले को जल्द से जल्द खाली करना होगा.

Bihar Politics: राबड़ी देवी और लालू यादव (Rabri Devi-Lalu Yadav) 10 सर्कुलर रोड़ वाले सरकारी बंगले में पिछले करीब 19 सालों से रह रहे हैं. दोनों इस घर को खाली करने के लिए राजी नहीं हैं. लेकिन इसके लिए सरकार की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है. उन्हें आवंटित हार्डिंग रोड वाले नए बंगले में शिफ्ट होना होगा

लालू-राबड़ी को खाली करना होगा सरकारी आवास

10 सर्कुलर रोड वाला पुराना बंगला लालू-राबड़ी कोचाहते हुए भी खाली करना ही पड़ेगा. सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें जल्द ही नए बंगले 39 हार्डिंग रोड को भी खाली करना पड़ेगा. इसका कारणबिहार की सरकार है औरसीएम नीतीश कुमार. उनके बेघर होने का कारण तो खुद उनका बेटा तेजस्वी यादव हैं. उनके दो फैसलों ने माता-पिता को रोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है

तेजस्वी के कारण बेघर हुए लालू-रबड़ी

बता दें कि 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले में लालू-राबड़ी पिछले 19 साल से वास कर रहे हैं. लालू की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए यहां उनके लिए लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई थी. अब यह घर उन्हें खाली करना पड़ा रहा है. इसके पीछे का कारण है कि, जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो पटना के मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग को राबड़ी देवी को खाली करना पड़ा था. उसी दौरान नीतीश कुमार ने फैसला किया था, कि बिहार के जो भी पूर्व मुख्यमंत्री होंगे उन्हें सरकारी आवास दिया जाएगा. कानूनों में बदलाव के बाद राबड़ी को 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला रहने के लिए दिया गया

सरकारी बंगले पर सियासी संग्राम

साल 2015 में महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने, तो पूरी कहानी बदल गई. तेजस्वी यादव को देशरत्न मार्ग पर बंगला आवंटित किया गया. लेकिन नीतीश के पाला बदलने के बाद भाजपा की तरफ से तेजस्वी की जगह सुशील कुमार मोदी बन गए. जिसके बाद तेजस्वी को बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया. लेकिन तेजस्वी ने बंगला खाली करने की बजाए अदालत जाना बेहतर समझा. उन्होंने कोर्ट में याचिका दर्ज कर कहा कि घर को लेकर साफ-साफ नियम-कानून होने ही चाहिए. जिसके बाद कोर्ट ने अपने फैसले में तेजस्वी यादव को बंगला खाली करने का आदेश दिया. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला देना और दूसरी सुविधाएं देना असंवैधानिक करार दिया. लेकिन फैसला आने के 6 साल बाद भी रबड़ी देवी और लालू यादव से बंगला खाली नहीं कराया गया है. लेकिन अब सियासी समीकरण बदल चुके हैं. एक बार फिर राजनीति में बंगले को लेकर सियासी संग्राम शुरु हो गया है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST