Live TV
Search
Home > राज्य > बांग्ला > West Bengal Election: क्या पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में भी होगी बंपर वोटिंग? 142 सीटों पर मतदान, मैदान में 1448 उम्मीदवार

West Bengal Election: क्या पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में भी होगी बंपर वोटिंग? 142 सीटों पर मतदान, मैदान में 1448 उम्मीदवार

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को कुल 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिसमें नदिया, पूर्व बर्धमान, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और कोलकाता के क्षेत्र शामिल हैं.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 22:41:05 IST

Mobile Ads 1x1

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल मतदान होना है. उससे पहले आज यानी 27 अप्रैल को चुनाव प्रचार शाम 6 बजे समाप्त हो गया. प्रचार अभियान के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर 24 परगना जिले के जगतदल में अपनी आखिरी रैली की. इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतेगी. उन्होंने यह भी दावा किया कि वह अगले महीने फिर आएंगे, जहां वे पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के बाहरी इलाके दक्षिण 24 परगना के बेहाला में एक रोड शो में हिस्सा लिया. उन्होंने दावा किया कि 4 मई को मतगणना के बाद किसी भी संभावित हिंसा को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल काफी समय तक राज्य में तैनात रहेंगे.

दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग

बता दें कि 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए कुल 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी, जिसमें नदिया, पूर्व बर्धमान, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और कोलकाता के क्षेत्र शामिल हैं. यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा.

इन 142 सीटों पर कुल 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं. आयोग की पहल के तहत इस बार ईवीएम और और बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें, उनका क्रमांक, नाम और चुनाव चिन्ह बड़े अक्षरों में दिए गए हैं, ताकि मतदाताओं को आसानी हो. दूसरे चरण के मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां तैनात की गई हैं. इसके अलावा बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस भी तैनात रहेगी.

टीएमसी और बीजेपी ने जमकर साधे एक-दूसरे पर निशाने

दूसरे चरण के मतदान के लिए तमाम दलों में पूरी ताकत झोंक दी. खासकर सत्ता पर काबिज टीएमसी और बीजेपी ने धुआंधार चुनाव प्रचार किए. इस दौरान दोनों दलों ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा. वहीं सरकार बनाने का दावा भी किया. दूसरी तरफ कांग्रेस के भी कई बड़े नेताओं ने रैली की और लोगों से पार्टी उम्मीदवार को जिताने की अपील की.

4 मई को होगी वोटों की गिनती

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को हुई थी. पहले चरण में 152 सीटों पर रिकॉर्ड 92.88 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

MORE NEWS