Maulana Dead Body Found in Bareilly: बिहार के 30 वर्षीय मौलवी मौलाना तौसीफ रजा मजहरी 26 अप्रैल 2026 को बरेली के पास रेलवे ट्रैक के पास मृत पाए गए. एक तरफ अधिकारियों द्वारा इसे एक दुर्घटना बताया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ परिवार का आरोप है कि उन पर हमला किया गया और उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया. सामने आई कॉल रिकॉर्डिंग के में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि लोग नशे में थे, गाली-गलौज कर रहे थे और उन्हें पीट रहे थे और उन्होंने पुलिस को बुलाने के लिए कहा.
उनकी पत्नी ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्होंने उनसे संपर्क किया था और कहा था कि उन पर हमला हो रहा है और उन पर चोरी का झूठा आरोप लगाया जा रहा है.
पत्नी ने लगाया आरोप
उनकी पत्नी का आरोप है कि उन्होंने वीडियो कॉल पर इस हमले को अपनी आंखों से देखा. बताया जा रहा है कि मौलाना एक इमाम और मदरसे में शिक्षत थे. एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली गए थे और घर लौट रहे थे. तभी यह घटना घटी.
ओवैसी ने की ये मांग
इस पूरे मामले पर एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते कहा कि मुझे उम्मीद है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिनकी वजह से ट्रेन में मौलाना तौसीफ रजा की हत्या और मृत्यु हुई.
I hope the Railway Minister @AshwiniVaishnaw will take action against the perpetrators which led to the killing and death of Maulana Tousif Raza on a Train. https://t.co/AVPHloQ8DK
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 30, 2026
इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पोस्ट
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा कि बिहार के किशनगंज ठाकुरगंज के भोगडाबर स्थित बखोतोली गांव के निवासी मौलाना तौसीफ़ से जुड़ी यह घटना बेहद चौंकाने वाली है. उनके परिवार का आरोप है कि बरेली कैंट के पास ट्रेन संख्या 04314 में उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया. बाद में उनका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला.
बिहार किशनगंज के ठाकुरगंज के भोगडावर बाखोटोली गॉंव के रहने वाले मौलाना तौसीफ़ की ट्रेन न. 04314 में बरेली कैंट के पास धार्मिक पहचान के आधार पर पिटाई करके चलती ट्रेन से फेंकने का परिजनों द्वारा आरोप हैरतनाक है, बाद में रेलवे ट्रैक के पास लाश मिली, मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना… pic.twitter.com/YO6EffD3dq
— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) April 30, 2026
मृतक की पत्नी का दावा है कि घटना के समय उनके पति ने उन्हें वीडियो कॉल किया था, जिसमें उन्होंने अपने साथ हो रही मारपीट के बारे में बताया था और कॉल कटने के ठीक बाद ही ट्रैक के पास से उनका शव बरामद कर लिया गया. इसके अलावा, इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा कि बरेली पुलिस द्वारा दी गई यह सफाई कि वे खिड़की के पास बैठे-बैठे सो गए थे और नीचे गिर गए. जिससे उनकी मृत्यु हो गई. इस बात की ओर इशारा करती है कि इस घटना की गहन जांच किए जाने की आवश्यकता है. क्योंकि मृतक की पत्नी के पास अपने पति के साथ हुई बातचीत की एक रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें वे उन्हें अपने साथ हो रही मारपीट के बारे में बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें – ‘मैं स्कूल तोड़ दूंगा’ टीचर से नाराज हुआ बच्चा, दी धमकी, बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, देखें वीडियो
इसके अलावा, उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध करते हुए कहा कि वे इस मामले की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दें, ताकि स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले की सच्चाई सामने ला सकें और दोषियों की पहचान की जा सके.