Temperature: तापमान के बीच तेज पछुआ हवाओं ने लू के झोंको को बढ़ा दिया है. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में तेज तापमान के बीच लू का असर दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने तापमान के बढ़ने के कारण रविवार व सोमवार को हीट वेव (उष्ण लहर या लू) चलने की चेतावनी जारी की है.
'लू' के कहर के बीच राज्य की सड़कों पर पसरा सन्नाटा
Temperature: तापमान के बीच तेज पछुआ हवाओं ने लू के झोंको को बढ़ा दिया है. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में तेज तापमान के बीच लू का असर दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने तापमान के बढ़ने के कारण रविवार व सोमवार को हीट वेव (उष्ण लहर या लू) चलने की चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को लू से बचने की सलाह दी है. सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यदि बहुत जरूरी न हो तो बाहर जानें से बचें. अगर किसी कारणवश बाहर निकलना ही पड़ता है तो चेहरा और शरीर को अच्छी तरीके से ढककर बाहर निकलें वरना हीट स्ट्रोक या सं बर्न की समस्या हो सकती है.
मौसम विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ेगा. उनके अनुसार पारा 45° सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है या इसे भी पार कर सकता है. शुष्क पछुआ पवनों की गति बढ़ने से लू का कहर भी बढ़ेगा, इसलिए लोगों को धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है.
शनिवार को ही वाराणसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्मी का असर बढ़ गया है. बता दें कि यह तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. बनारस की सड़कों और घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. बढ़ते तापमान के बीच क्षेत्र की आर्द्रता भी प्रभावित हुई है. बीएचयू क्षेत्र में आर्द्रता घटकर 60 से 29 व बाबतपुर क्षेत्र मे 37 से 19 प्रतिशत के बीच थी. लू की रफ्तार भी बढ़ गयी है, जिसकी वजह से लोग कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…