Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Uttar Pradesh Weather: ‘लू’ के कहर के बीच राज्य की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मौसम विभाग ने जारी किया ‘यलो अलर्ट’

Uttar Pradesh Weather: ‘लू’ के कहर के बीच राज्य की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मौसम विभाग ने जारी किया ‘यलो अलर्ट’

Temperature: तापमान के बीच तेज पछुआ हवाओं ने लू के झोंको को बढ़ा दिया है. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में तेज तापमान के बीच लू का असर दिखाई दे रहा है.  मौसम विभाग ने तापमान के बढ़ने के कारण रविवार व सोमवार को हीट वेव (उष्ण लहर या लू) चलने की चेतावनी जारी की है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-04-19 16:19:03

Mobile Ads 1x1

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को लू से बचने की सलाह दी है. सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यदि बहुत जरूरी न हो तो बाहर जानें से बचें. अगर किसी कारणवश बाहर निकलना ही पड़ता है तो चेहरा और शरीर को अच्छी तरीके से ढककर बाहर निकलें वरना हीट स्ट्रोक या सं बर्न की समस्या हो सकती है. 

45 डिग्री के पार पहुंच सकता है तापमान 

मौसम विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ेगा. उनके अनुसार पारा 45° सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है या इसे भी पार कर सकता है. शुष्क पछुआ पवनों की गति बढ़ने से लू का कहर भी बढ़ेगा, इसलिए लोगों को धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है.

सड़कों पर पसरा सन्नाटा

शनिवार को ही वाराणसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्मी का असर बढ़ गया है. बता दें कि यह तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. बनारस की सड़कों और घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. बढ़ते तापमान के बीच क्षेत्र की आर्द्रता भी प्रभावित हुई है. बीएचयू क्षेत्र में आर्द्रता घटकर 60 से 29 व बाबतपुर क्षेत्र मे 37 से 19 प्रतिशत के बीच थी. लू की रफ्तार भी बढ़ गयी है, जिसकी वजह से लोग कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं.

MORE NEWS