Agra Wife Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को घर में ही जला दिया. पुलिस से बचने और सबूत मिटाने के लिए यमुना में हड्डियां प्रवाहित कर दीं.
आगरा में पति ने किया पत्नी का कत्ल
Agra Wife Murder Case: आगरा के अछनेरा इलाके में एक विवाहिता के अचानक गायब होने का मामला ऐसी कहानी में बदल गया, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते पर ही कई सवाल खड़े कर दिए. पुलिस के अनुसार, एक महिला गायब बताई जा रही थी. महिला की उसके ससुरालवालों ने ही हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने की कोशिश की गई. मामला तब और उलझ गया जब पति ने खुद पत्नी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी. मायके वालों की शिकायत और जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को शक की एक नई कड़ी मिली.
कुकथला गांव की चांदनी की शादी वर्ष 2022 में लोकेंद्र से हुई थी. दंपति की दो साल की बेटी भी है. मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही चांदनी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था. परिवार का कहना है कि उसके साथ मारपीट की शिकायतें भी सामने आती रही थीं.
मंगलवार को लोकेंद्र ने पुलिस को बताया कि चांदनी घर से गायब है. दूसरी तरफ मायके वाले भी बेटी से संपर्क नहीं होने के कारण परेशान थे. चांदनी के भाई मनोज ने थाने पहुंचकर उसकी तलाश कराने की मांग की. पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो घटनाक्रम सामान्य नहीं लगा. बुधवार को टीम गांव पहुंची और घर के आसपास की जानकारी जुटाई. जांच के दौरान परिस्थितियां संदिग्ध नजर आईं, जिसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया.
पुलिस ने लोकेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने चांदनी की हत्या करने की बात स्वीकार की. जांच में यह भी सामने आया कि शव को घर के पीछे मौजूद टिन शेड में जलाने का दावा किया गया है. पुलिस का कहना है कि इसके बाद अवशेषों को आगरा ले जाकर यमुना में बहा दिया गया, ताकि घटना से जुड़े सबूत न मिल सकें. हालांकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है. मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोकेंद्र समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: Maharashtra Crime: दोष दूर करने के बहाने कमरे में बुलाया, फिर 17 साल की लड़की के साथ… ऐसे हुआ खुलासा
भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…
गया पितृ पक्ष मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बिहार पुलिस की कांस्टेबल साक्षी अग्रवाल…
नई दिल्ली,30 सितंबर: किसी idea को solution में बदलने के लिए सिर्फ सोच काफी नहीं…
National level performance के बाद MBA Student Prem Kumar Shreshtha को Global Championship में compete…