Agra Objectionable Viral Video Case: आगरा में एक गांव के रहने वाले लड़के-लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन हरकत में है. आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है.
आगरा के लड़के-लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं
Agra Objectionable Viral Video Case: महाराष्ट्र के कथित ज्योतिषी अशोक खतरा द्वारा 150 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म और ठगी का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि अब उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. आगरा के खंदौली इलाके में सोशल मीडिया पर कई युवक-युवतियों के 48 अश्लील वीडियो वायरल होने से परिवार परेशान है तो स्थानीय पुलिस भी सकते हैं. आगरा में पिछले कुछ सालों के दौरान इस तरह का मामला सामने आया है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं. हैरत की बात यह है कि सभी पीड़ित आरोपी हैं. इनमें से ज्यादातर की उम्र 14 से 18 साल के बीच है. सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में कथित तौर पर एक गांव के तीन नाबालिक लड़के और 2 नाबालिग लड़कियां निजी कमरों के अलावा होटलों में अश्लील करते हुए नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अलग-अलग समुदायों के लोगों के शामिल होने से पुलिस सतर्क है और जांच तेज कर दी गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा के खंदौली इलाके में अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जबकि सोशल मीडिया पर युवक-युवतियों के 48 अश्लील वीडियो वायरल हो गए. ये सभी ग्रामीण इलाकों में रहते हैं. 48 से अधिक अश्लील क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने से गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई. मामले के सामने आते ही स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक दो नाबालिग युवकों को धर दबोचा है. इनसे पूछताछ की जा रही है. जिन दो नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया गया है वो इन 48 से अधिक अश्लील वीडियो में शामिल हैं यानी इनमें इनके चेहरे हैं. अब तक पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि जिनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं वो सभी एक-दूसरे से परिचित हैं. कहा जा रहा है कि इनमें से किसी ने अनजान में या फिर जानबूझकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं.
उधर, डीसीपी वेस्ट आगरा का कहना है कि युवती और युवतियां नाबालिग हैं. ऐसे में आगरा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कृपया ऐसे वीडियो को शेयर न करें साथ ही कोई भी टिप्पणी करने से बचें.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पीड़ित लड़की के परिवार ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और धमकी देने की पुलिस में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद जांच तेज कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में शामिल सभी लड़के-लड़कियां 12वीं क्लास में एकसाथ ही पढ़ते थे. 3 मार्च को पुलिस के संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हैं. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने थाना खंदौली में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया. इसके बाद कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. वीडियो 3 महीने पुराने बताए जा रहे हैं.
Rayara Doddi से एक बेहद भावुक दृश्य सामने आया, जहां 85 वर्षीय महिला, जो नियमित…
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले…
LSG vs DC Weather Forecast: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 अप्रैल…
यह बाइकें पुराने सेगमेंट से ज्यादा अपग्रेडेड और नए अवतार में देखने के लिए मिलेंगी.…
Jain Monk History: जैन धर्म अपनी अनोखी परंपराओं और कठिन साधना के लिए जाना जाता…
अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि, इस…