<

Police Transfer: अमेठी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थानेदार का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Police Transfer: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. अमेठी जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कार्यभार संभालने के बाद बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी...

Amethi Police Transfer: जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है.

इस तबादला सूची में कई थानेदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को किनारे भी किया गया है.तबादले के तहत पीपारपुर थाना प्रभारी श्री राम पांडेय को अमेठी कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है. वहीं, अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह को जिला मुख्यालय गौरीगंज की कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गौरीगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा को पीपारपुर थाने का प्रभार दिया गया है.
इसके अलावा एएचटीयू प्रभारी रामराज कुशवाहा को रामगंज थाने की कमान सौंपी गई है. रामगंज थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह को साइडलाइन कर दिया गया है. गैर जनपद स्थानांतरित महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह और भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल को रिलीव कर दिया गया है.
महिला थाना की नई प्रभारी दीप शिखा सिंह को बनाया गया है, जबकि भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने की जिम्मेदारी अजयेंद्र पटेल को सौंपी गई है.
करीब पांच महीने के कार्यकाल में एसपी सरवणन टी द्वारा किया गया यह पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है. पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को अनुशासन और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
हालांकि, क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि कुछ थानेदार लंबे समय से प्रभावशाली थानों पर जमे हुए हैं और उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते उन पर तबादले की आंच कम पड़ी है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST