Amethi News: उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि, सरकार की ओर से तमाम कोशिशें जारी हैं. इसके बाद भी कुछ आरोपी मनमानी करने से नहीं मान रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला प्रदेश के अमेठी जिले में देखने को मिला. बता दें कि, अमेठी में शुक्रवार की दोपहर नोटिस तामील कराने गए पुलिसकर्मियों से दबंग बाप बेटे ने बीच सड़क अभद्रता शुरू कर दी. काफी देर चले विवाद के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, ये पूरा मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के आसलदेव चौराहे का है, जहाँ शुक्रवार की दोपहर पीपरपुर थाने के दरोगा विजय सिंह पटेल एक सिपाही के साथ भेवई गांव के रहने वाले शिव मिलन समेत अन्य लोगो को मुकदमे की नोटिस तामील कराने उनके गांव जा रहे थे. तभी आसलदेव चौराहे के पास शिव मिलन और उसका लड़का अविनाश मिल गए.
पुलिसकर्मियों से की अभद्रता
पुलिस ने जब नोटिस तामील कराने के लिए इन लोगो को रोका तो दोनों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी. बीच चौराहे पर काफी देर चले विवाद के बाद पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्यवाही की है. शिव मिलन समेत चार लोगों पर गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति में मुकदमा दर्ज कराया था. मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के आसलदेव चौराहे का है.
(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)