<

ये क्या था ‘काला जादू’ या लापरवाही? कुछ ही सेकंड के अंदर एक ही जगह पर गिरीं 10 बाइकें, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

अमरोहा के ब्लू बर्ड स्कूल के सामने दिखा मौत का मंजर! मात्र 2 मिनट में एक-एक कर गिरीं 10 बाइकें. क्या यह कोई 'काला जादू' था या कुछ और? पुलिस के खुलासे ने सबको चौंका दिया...

Amroha road accident video: 23 जनवरी 2026 को दिल्ली-NCR समेत कई जगहों पर जमकर बारिश हुई, इस दौरान उत्तरप्रदेश के अमरोहा में भी भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर फिसलन जैसी स्थिति बन गई. सबसे हैरान करने वाला मामला तो तब सामने आया जब अमरोहा के ब्लू बर्ड स्कुल के सामने एक के बाद एक कुछ ही सेकंड के अंदर करीब 10 गाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया.

कैसे हुआ यह घटना

दरअसल उत्तरप्रदेश के अमरोहा में जो हुआ वो देखने में किसी काला जादू से कम नहीं लग रहा था. मामला अमरोहा के ब्लू बर्ड स्कूल के सामने से गुजर रही सड़क पर हुए दुर्घटना का है जब एक बाद एक करीब 2 मिनट के बाइक चला रहे करीब 10 वाहन चालक बुरी तरह से फिसल गए. अमरोहा पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब सड़क पर पड़े गन्ने के छिलके के कारण बरसात के दौरान फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई, इसकी वजह से कई वाहन चालक इस लापरवाही के शिकार हुए और उनकी जान पर बन आयी. 

इस घटना का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए युवक ने लिखा “यह क्या हो रहा है! उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले में 2 मिनट से भी कम समय में 10 मोटरसाइकिलें सड़क पर फिसल गईं. सड़क देखने में बिल्कुल नॉर्मल लग रही थी, राइडर्स अपनी मोटरसाइकिल पर धीरे-धीरे चल रहे थे – फिर भी उनका कंट्रोल छूट गया और वे ऐसे गिरे जैसे किसी ने सड़क पर जादू कर दिया हो.

पुलिस ने लिया एक्शन

इस घटना के बाद अमरोहा पुलिस ने एक्शन लिया और अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा “कल दिनांक 23.01.2026 को ब्लू बर्ड्स स्कूल के सामने सड़क पर पड़े गन्ने के मलबे के कारण बरसात के दौरान फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई थी,उक्त स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना बछरायूं पुलिस द्वारा तत्काल ट्रैक्टर एवं शुगर मिल की फायर वाहन के माध्यम से सड़क पर पानी लगवाकर मलबे को साफ कराया गया,  सफाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात सड़क पर यातायात सामान्य रूप से सुचारु रूप से संचालित कराया गया. वर्तमान में यातायात सुचारू रूप से चल रहा है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST