<
Categories: मनोरंजन

Maatrubhumi Song Released: सलमान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज, देशभक्ति से ओतप्रोत है ये सॉन्ग

Maatrubhumi Song Out Now: सलमान खान की आगामी फिल्म ' बैटल ऑफ गलवान' का बहुप्रतीक्षित देशभक्ति गीत 'मातृभूमि' रिलीज हो गया है. अरिजीत सिंह औ श्रेया घोषाल की आवाज में गाया यह देशभक्ति गाना दर्शकों को प्रभावित कर रहा है.

Maatrubhumi Song Out Now: सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बहुप्रतीक्षित देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज हो गया है. अरिजीत सिंह औ श्रेया घोषाल की आवाज में गाया यह देशभक्ति गाना दर्शकों को प्रभावित कर रहा है. 

कैसा है फिल्म का यह गाना?

गणतंत्र दिवस से पहले सलमान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हो चुका है. इसमें सलमान खान सेना की वर्दी पहने भारता माता की रक्षा के लिए तत्पर दिख रहे हैं. वहीं गाने में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी दिख रही हैं, जिन्होंने फिल्म में सलमान खान की पत्नी की भूमिका निभाई है. 2 मिनट 24 सेकेंड के इस गाने में साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम की एक मार्मिक झलक दिखती है. यह दृश्य गलवान की लड़ाई में चित्रित भारतीय सैनिकों के साहस, दृढ़ता और अदम्य भावना को सशक्त रूप से दर्शाता है. इस गाने को सुनने के बाद नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने बोला कि भाईजान तहलका मचाने को तैयार है, अब इंतजार नहीं हो रहा है. वहीं कुछ इस गाने को देशभक्ति से लबरेज बता रहे हैं. 

यह खबर भी पढ़ें:  https://indianews.in/entertainment/akshaye-khanna-and-suniel-shetty-returns-in-sunny-deol-border-2-know-the-details-855396/

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने दी आवाज

इस गाने में आवाज दी है श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह और मास्ट मनी धरमकोट ने आवाज दी है. वहीं इसमें म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है. इसके अलावा समीर अंजान ने गाने के बोल लिखे हैं. 

यहां सुनें गाना…

फिल्म के बारे में

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का निर्माण सलमान खान फिल्म्स ने किया है और इसका निर्देशन अपूर्वा लखिया ने किया है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में हैं. फिल्म में सलमान खान एक सैनिक के रूप में नजर आएंगे. यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी.  यह फिल्म 2020 की गलवान वैली फाइट की सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म कैसी कमाई करती है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST