Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Crime News: 10 साल पहले की लव मैरिज, फिर आधी रात पति ने ससुर को किया फोन; सुबह पहुंचे तो देखा खून से लथपथ कमरा

UP Crime News: 10 साल पहले की लव मैरिज, फिर आधी रात पति ने ससुर को किया फोन; सुबह पहुंचे तो देखा खून से लथपथ कमरा

UP Crime News: 10 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती का रिश्ता दर्दनाक अंत तक पहुंचा. पति ने आधी रात ससुर को पत्नी की हत्या की सूचना दी. जब वह सुबह घर पहुंचे तो हालत देख हैरान रह गए.

Written By:
Published: November 5, 2026 07:27:16 IST
Last Updated: November 5, 2026 07:27:16 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime News: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह के करीब 10 साल बाद एक पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. वारदात के बाद आरोपी पति पत्नी का शव घर में बंद करके फरार हो गया. हैरानी की बात यह है कि उसने देर रात करीब 12:30 बजे अपने ससुर को फोन कर हत्या की जानकारी भी दी. हालांकि, ससुर को नशे में कही गई बात समझकर भरोसा नहीं हुआ और वह सुबह बेटी के घर पहुंचे.

रात 12:30 बजे ससुर को किया फोन

जानकारी के मुताबिक, संदीप वर्मा ने रात करीब 12:30 बजे अपने ससुर को फोन किया और बताया कि उसने अपनी पत्नी सीमा की हत्या कर दी है. उसने यह भी कहा कि सीमा का शव घर के बीच वाले कमरे में पड़ा है. शुरुआत में ससुर ने इसे नशे में कही गई बात समझकर गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन सुबह करीब सात घंटे बाद जब वह बेटी के घर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. ससुर ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजा खुलवाया. घर के अंदर सीमा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला. उसकी नाक, मुंह और कान से खून निकल रहा था. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

10 साल पहले किया था प्रेम विवाह

बताया जा रहा है कि सीमा और संदीप ने करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था. दोनों को एक 8 साल की बेटी सिद्धि है, जो कक्षा एक में पढ़ती है. संदीप ऑटो चलवाने का काम करता था. इसके अलावा वह लखनऊ में एक डॉक्टर की गाड़ी भी चलाता था. सीमा भी उसी डॉक्टर के घर में काम करती थी.

जमीन को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंगलवार दोपहर संदीप अपनी पत्नी सीमा को लेकर हड्डीगंज स्थित अपने प्लॉट पर गया था. यह प्लॉट सीमा के नाम पर खरीदा गया था. वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों घर लौट आए. घर पहुंचने के बाद संदीप ने अपनी बेटी को जबरन ट्यूशन पढ़ने के लिए भेज दिया. जब बेटी वापस लौटी तो घर पर ताला लगा हुआ था. इसके बाद वह पास में रहने वाली अपनी दादी के घर चली गई.

ये भी पढ़ें: Watch Video: दिवाली पर कर्मचारियों की लगी लॉटरी! कंपनी ने गिफ्ट में दिए iPhone 16, वीडियो देख लोगों को हुई जलन

पुलिस जांच में जुटी

आशंका जताई जा रही है कि बेटी के ट्यूशन जाने के बाद संदीप ने सीमा की हत्या कर दी और घर बंद करके फरार हो गया. पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन और अन्य पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है. इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

ये भी पढ़ें: Gurugram News: मंगेतर के साथ शॉपिंग, फिर होटल के जकूजी में मिली लाश; कमरे से मिली 10 टैबलेट और फिर…

MORE NEWS