UP News: बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया है. यह कार्रवाई 30 अप्रैल 2026 को की गई, जब पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ढकौली फार्म टावर के पास से अभियुक्त को धर दबोचा.
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद सद्दाम पुत्र मोहम्मद सलीम उर्फ खालिद निवासी कांशीराम कॉलोनी, हजाराबाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले से मु0अ0सं0 728/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था. तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा एक अवैध देशी तमंचा .12 बोर के साथ एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
अस्पताल से की थी चोरी
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए बताया कि उसने 14 अगस्त 2024 को महिला जिला अस्पताल परिसर से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी. इसके बाद से वह फरार चल रहा था और चोरी की गाड़ियों का उपयोग अपने निजी कार्यों में करता था. पुलिस का कहना है कि अभियुक्त लंबे समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.
आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज
तमंचा बरामद होने के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 350/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है तथा यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.