<

Bijnor Kamal Nath Land Fraud: पूर्व CM कमलनाथ के साथ बड़ा खेला, 26 बीघा जमीन हड़पने की साजिश; पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

Bijnor Kamal Nath Land Fraud: बिजनौर में पूर्व CM कमलनाथ की 90 बीघा पैतृक जमीन में से 26 बीघा जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने की कोशिश. इस मामले में लेखपाल समेत 4 पर FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार किया गया है.

 Bijnor Kamal Nath Land Fraud: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पैतृक जमीन को फर्जी दस्तावेजों से हड़पने की कोशिश की गई है. इस मामले में पुलिस ने राजस्व विभाग के लेखपाल समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पैतृक जमीन पर थी नजर

मामला नजीबाबाद तहसील के अमीखानपुर गांव का है. यहां कमलनाथ के दिवंगत पिता महेंद्रनाथ की करीब 90 बीघा पैतृक जमीन है. एसपी केके बिश्नोई के मुताबिक, 18 मई 2026 को कमलनाथ की तरफ से इस जमीन पर अपना नाम दर्ज कराने के लिए तहसीलदार कोर्ट में आवेदन दिया गया था. कोर्ट ने इस पर रिपोर्ट के लिए क्षेत्रीय लेखपाल डेविड कुमार को कहा था. लेकिन लेखपाल ने जमीन को विवादित बताकर रिपोर्ट भेज दी. इसके बाद जब कमलनाथ के स्टाफ ने पड़ताल की तो पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ.

फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र का खेल

जांच में पता चला कि नजीबाबाद कोर्ट में पहले से ही ‘धर्मपाल बनाम ग्राम सभा’ नाम से एक दीवानी केस चल रहा था. आरोपी धर्मपाल सिंह ने इस जमीन पर अपना हक जताने के लिए फर्जी वसीयत कोर्ट में दाखिल की थी. इतना ही नहीं, आरोपियों ने कमलनाथ के पिता की मौत की तारीख में भी हेरफेर किया. कमलनाथ के पिता महेंद्रनाथ का निधन 7 सितंबर 2004 को दिल्ली में हुआ था, लेकिन फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र में उनकी मौत की तारीख 10 अप्रैल 2003 दिखाई गई. इसी फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर फर्जी वसीयत बनाकर 26 बीघा जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची गई.

ये भी पढ़ें:  Premanandji Disciple CCTV: कैसे ली Premanand Ji के शिष्य ने ली अपनी जान? CCTV में कैद हुआ मौत का पूरा मंजर; जमीन पर लेटकर किया सोच-विचार और फिर…

4 पर केस, 2 सलाखों के पीछे

कमलनाथ की शिकायत पर नजीबाबाद पुलिस ने धर्मपाल सिंह, विजय शंकर पांडेय, जसविंदर ढिल्लो और लेखपाल डेविड कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने धर्मपाल सिंह और विजय शंकर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं जसविंदर ढिल्लो और लेखपाल डेविड कुमार अभी फरार हैं. एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं. साथ ही जमीन को सुरक्षित करने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था…’ PM मोदी से क्या बोले फ्लाईदुबई के ‘हीरो’ कैप्टन स्मित माछर? सुन दंग रह गए भारतीय प्रधानमंत्री

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Lucknow Crime News: जब मां ने नहीं कराने दी जेंडर सर्जरी, Murder 2 की तरह हैवान बना लड़का; फिर दी नरक से बदतर मौत

Lucknow Crime News: लखनऊ में जेंडर सर्जरी को लेकर विवाद में 17 साल के बेटे…

Last Updated: October 2, 2026 15:00:45 IST

IND VS PAK Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ेगा पाक! फ्री में कहां देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच?

India vs Pakistan Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड…

Last Updated: October 2, 2026 15:12:46 IST

कौन सी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं आकाश आनंद? मायावती के भतीजे का बड़ा ऐलान, कहा-‘पूरे बहुजन समाज के सामने…’,

Akash Anand: 10 सितंबर को मायावती ने आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को…

Last Updated: October 2, 2026 14:26:48 IST

Premanandji Disciple CCTV: कैसे ली Premanand Ji के शिष्य ने ली अपनी जान? CCTV में कैद हुआ मौत का पूरा मंजर; जमीन पर लेटकर किया सोच-विचार और फिर…

Premanandji Disciple CCTV: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत के मामले में दूसरा…

Last Updated: October 2, 2026 13:21:35 IST

Odisha News: 80 साल की महिला से दुष्कर्म! बेटी के घर से लौट रही थी दृष्टिहीन बुजुर्ग महिला, हैवानों ने जंगल में घसीटकर दिखाई दरिंदगी

ओडिशा के नबरंगपुर जिले के एक जंगल में 80 वर्षीय दृष्टिहीन महिला के साथ कथित…

Last Updated: October 2, 2026 13:17:06 IST