Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Chandauli News: विशाल राय मौत मामले में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सड़क हादसे की कहानी पर उठे सवाल

Chandauli News: विशाल राय मौत मामले में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सड़क हादसे की कहानी पर उठे सवाल

Chandauli Murder News: परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले विशाल राय का गांव के ही कुछ युवकों से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था. उस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की स्थिति भी बनी थी, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 23:32:50 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी विशाल राय की संदिग्ध मौत ने अब नया मोड़ ले लिया है. शुरुआती तौर पर इसे सड़क दुर्घटना बताया जा रहा था, लेकिन परिजनों ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया है. मामले को लेकर परिजन पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिले और निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका आरोप है कि विशाल राय की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की साजिश रची गई है.

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले विशाल राय का गांव के ही कुछ युवकों से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था. उस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की स्थिति भी बनी थी, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. हालांकि, बाद में पंचायत के माध्यम से समझौता हो गया था, लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था.

घटना वाली रात क्या हुआ?

परिजनों का दावा है कि घटना की रात आरोपी पक्ष के विष्णु और एक अन्य युवक विशाल राय को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे. इसके बाद देर रात तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. आधी रात के बाद अचानक सूचना मिली कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है.

साजिश की आशंका

परिवार का कहना है कि घटनाक्रम संदिग्ध है और इसे महज हादसा नहीं माना जा सकता. उनका आरोप है कि आरोपी पक्ष ने साक्ष्यों को छुपाने और मामले को दुर्घटना साबित करने की कोशिश की है.

जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस अब कॉल डिटेल्स, घटनास्थल के साक्ष्य और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर सच्चाई सामने लाने में जुटी है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS