<

UP Train Alert: चारबाग स्टेशन पर 27 दिन बड़ा ब्लॉक, 12 ट्रेनें नहीं आएंगी लखनऊ; देखें पूरी डिटेल

UP Train Alert: चारबाग स्टेशन पर नए कॉनकोर्स के निर्माण कार्य के चलते प्लेटफॉर्म 1, 2 और 3 पर ब्लॉक रहेगा. इसी वजह से 12 ट्रेनों का संचालन और यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होगी.

UP Train Alert: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को अगले कुछ हफ्तों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भी आंशिक ब्लॉक रहेगा. रोज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस ब्लॉक के कारण 12 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा. ये ट्रेनें चारबाग स्टेशन के बजाय कानपुर सेंट्रल, आलमनगर, मानक नगर और उतरेठिया तक ही जाएंगी और वहीं से वापस रवाना होंगी.

क्यों बंद रहेंगे ये ब्लॉक?

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. रोज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मेन ब्लॉक होने के कारण 12 ट्रेनों को चारबाग स्टेशन नहीं लाया जाएगा. इन ट्रेनों की यात्रा चारबाग के बजाय कानपुर सेंट्रल, आलमनगर, मानक नगर और उतरेठिया स्टेशन पर ही समाप्त होगी. इसके बाद इन्हीं स्टेशनों से ट्रेनें वापस रवाना होंगी. ऐसे में चारबाग से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन के रूट और निर्धारित स्टेशन की जानकारी पहले ही लेनी होगी. रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को अतिरिक्त समय और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की जरूरत पड़ सकती है.

इन ट्रेनों पर सबसे अधिक असर

इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर झांसी-लखनऊ मेमू (64701/02), शाहजहांपुर-लखनऊ (54338/37), बालामऊ-लखनऊ (54332/31), यशवंतपुर-लखनऊ (22683/84) और बनारस-लखनऊ (15107/08) जैसी ट्रेनों पर पड़ेगा. इन ट्रेनों के यात्रियों को चारबाग स्टेशन के बजाय निर्धारित वैकल्पिक स्टेशनों पर यात्रा समाप्त करनी होगी. इसके बाद ट्रेनें वहीं से वापस रवाना होंगी. ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और गंतव्य स्टेशन की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें: Instagram पर वायरल PM मोदी के बर्थडे का ये वीडियो, SEMICON India के मंच पर मिला खास सरप्राइज

यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी

इस निर्माण कार्य से पहले ही रेलवे 35 ट्रेनों को बाईपास कर चुका है, जबकि 85 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है. अब 12 और ट्रेनों के चारबाग नहीं आने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है. खासकर रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अपने रूट और प्लेटफॉर्म की जानकारी पहले से लेनी होगी. अचानक हुए बदलाव से उन्हें अतिरिक्त समय और वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Aditya Thackeray on Disha Saliyan Case: ‘मैं दिशा सालियान को…’, विवादों के बीच आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, सामने रखी अपनी बात

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

दिलजीत दोसांझ के शो में सुरक्षा का मेगा प्लान, एंट्री से एग्जिट तक कड़ी निगरानी, जानें क्या है पूरा प्लान

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम…

Last Updated: October 28, 2026 23:53:26 IST

मां से मिलने के लिए बेटे ने खर्च कर दी महीने भर की कमाई, पहली बार फ्लाइट में बैठकर पहुंचा घर

Bihar News: बिहार के सत्यरोहन चेन्नई में रहकर काम करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल…

Last Updated: October 28, 2026 22:57:50 IST

बिजली बिल आधा करने को लेकर विवाद, बुजुर्ग सास को जमीन पर दबाकर पीटा, बहू पर केस दर्ज

Elderly Mother-in-law beaten up: हरियाणा के करनाल जिले के बल्लाह गांव में बिजली बिल आधा…

Last Updated: October 28, 2026 22:48:40 IST

ईरान में फिल्म डायरेक्टर जफर पनाही को 5 साल की जेल, संपत्ति जब्त करने का आदेश, विदेश जाने पर भी रोक

Jafar Panahi jail sentence: ईरान की अदालत ने मशहूर फिल्म निर्देशक जफर पनाही को गैरमौजूदगी…

Last Updated: October 28, 2026 22:38:43 IST

जीजा-साली के इश्क का चढ़ा परवान, फिर हुआ कत्ल! ऐसे रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Zeba Parveen murder case: झारखंड के रामगढ़ जिले के रोशन नगर में 17 अक्टूबर…

Last Updated: October 28, 2026 21:19:48 IST

‘खुद करता है मेडिटेशन, दूसरों की…’ अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान किशन का मजेदार तंज

Ishan Kishan on Abhishek Sharma: हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले…

Last Updated: October 28, 2026 20:35:32 IST