Navratri Vaishno Devi Yatra: नवरात्रि में वैष्णो देवी जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सफर पहले से प्लान करें. दिल्ली से कटरा पहुंचने के लिए ट्रेन, फ्लाइट और बस के कई विकल्प हैं.
Vaishno Devi Yatra 2026: नवरात्रि के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटरा पहुंचते हैं. अगर आप भी इस साल नवरात्रि में वैष्णो देवी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा की तैयारी और टिकट बुकिंग पहले से करना बेहतर रहेगा. इस साल नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है. माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू-कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ियों में करीब 5,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. मंदिर तक पहुंचने के लिए कटरा से करीब 13 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है. नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए यात्रा से पहले ट्रेन और ठहरने की व्यवस्था कर लेना सुविधाजनक रहेगा.
दिल्ली से कटरा जाने के लिए कई ट्रेन विकल्प उपलब्ध हैं.
दिल्ली से कटरा ट्रेन से पहुंचने में ट्रेन के अनुसार करीब 8 से 14 घंटे लग सकते हैं. फ्लाइट से जम्मू पहुंचने में करीब 1 घंटे 20 मिनट लग सकते हैं. जम्मू एयरपोर्ट से कटरा के लिए टैक्सी या बस ली जा सकती है.
ये भी पढ़ें: IndiGo ने बढ़ाए कई ऐड-ऑन सर्विस के चार्ज, एक्स्ट्रा बैगेज से बच्चों की सेवा तक अब देने होंगे ज्यादा पैसे
दिल्ली से कटरा के लिए बस का विकल्प भी मौजूद है. बस से सफर में करीब 14 घंटे लग सकते हैं. नवरात्रि के दौरान भीड़ को देखते हुए यात्रा से पहले टिकट और ट्रेन का ताजा शेड्यूल जरूर जांच लें, क्योंकि त्योहार के समय रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें या समय में बदलाव कर सकता है.
ये भी पढ़ें: NTA Exam Calendar 2026-27 जारी, JEE Main से CUET-PG तक कब होगी परीक्षा? यहां देखें पूरा कैलेंडर
Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…
Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…
Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…
3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…
Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…
Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…