<

फिरोजाबाद में खूनी खेल; दोस्त के साथ पत्नी को देख आग बबूला हुआ पति, दाग दीं गोलियां

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके दोस्त को गोली मार दी. दावा किया जा रहा है कि लड़की और उसका दोस्त बैठकर शराब पी रहे थे. इसी बीच उन्हें गोली मार दी गई.

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रिश्तों में शक और गुस्से से जुड़ी एक घटना ने सनसनी फैला दी. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को एक दूसरे युवक के साथ दुकान पर बैठकर शराब पीते देखा तो उसका गुस्सा बेकाबू हो गया. आरोप है कि उसने दोनों पर गोली चला दी. फायरिंग में महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, ऋषभ नाम का युवक ने अपनी पत्नी शिप्रा को उसके प्रेमी सनी के साथ एक दुकान पर देख लिया था. दोनों वहां शराब पी रहे थे. पत्नी को इस तरह दूसरे युवक के साथ देखकर ऋषभ ने आपा खो दिया. आरोप है कि उसने अपने पास मौजूद हथियार से दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी.

शिप्रा और सनी को लगीं कई गोलियां

अचानक हुई गोलीबारी से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. दुकान के आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. फायरिंग में शिप्रा को कई गोलियां लगीं. बताया जा रहा है कि उसके पेट, कमर और पसलियों के आसपास पांच गोलियां लगी हैं. वहीं सनी की छाती में दो गोलियां लगीं. दोनों के घायल होने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. 

अस्पताल में इलाज जारी

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इसके वहीं दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया. उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पत्नी और सनी के बीच कथित संबंधों को लेकर पति के मन में नाराजगी थी. कहा जा रहा है कि दोनों के तलाक की बातें चल रही थीं. इसी बात से नाराज होकर उसने दोनों को गोली मार दीं. आरोपी को पकड़ लिया गया. 

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में फिरोजाबाद के एसएसपी ने बताया, ‘थाना उत्तर क्षेत्र में रिषभ नाम के एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी और पत्नी के मित्र जितेंद्र उर्फ सनी को गोली मार दी. घटना में दोनों घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने रिषभ को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.’

ये भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप; बुजुर्ग पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या, पेचकस से गोदकर उतारा मौत के घाट

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP MLC Election Result: यूपी MLC चुनाव में BJP का जलवा, लखनऊ-मेरठ में खिला कमल; वाराणसी में सपा ने मारी बाजी

UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को…

Last Updated: October 28, 2026 08:29:57 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, हैदराबाद में कीमतें सबसे ज्यादा! जानें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price 28 Oct 2026 : 28 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी…

Last Updated: October 28, 2026 08:22:48 IST

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में साइक्लोन अर्नब का तांडव,बाढ़ का खतरा; कई इलाकों में बिजली गुल

Cyclone Arnab:IMD के मुताबिक, तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले तीन घंटों…

Last Updated: October 28, 2026 08:14:10 IST

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक तूफान का असर, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…

Last Updated: October 27, 2026 23:31:25 IST

West Bengal road accident: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए निकले थे दूल्हा दुल्हन, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा, 3 की चली गई जान

West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…

Last Updated: October 27, 2026 23:10:27 IST