Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रिश्तों में शक और गुस्से से जुड़ी एक घटना ने सनसनी फैला दी. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को एक दूसरे युवक के साथ दुकान पर बैठकर शराब पीते देखा तो उसका गुस्सा बेकाबू हो गया. आरोप है कि उसने दोनों पर गोली चला दी. फायरिंग में महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, ऋषभ नाम का युवक ने अपनी पत्नी शिप्रा को उसके प्रेमी सनी के साथ एक दुकान पर देख लिया था. दोनों वहां शराब पी रहे थे. पत्नी को इस तरह दूसरे युवक के साथ देखकर ऋषभ ने आपा खो दिया. आरोप है कि उसने अपने पास मौजूद हथियार से दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी.
शिप्रा और सनी को लगीं कई गोलियां
अचानक हुई गोलीबारी से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. दुकान के आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. फायरिंग में शिप्रा को कई गोलियां लगीं. बताया जा रहा है कि उसके पेट, कमर और पसलियों के आसपास पांच गोलियां लगी हैं. वहीं सनी की छाती में दो गोलियां लगीं. दोनों के घायल होने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
उत्तर प्रदेश- फिरोजाबाद की शिप्रा तैलंग को जब उसके पति ऋषभ ने गोली मारी तो एक गोली उसकी बांह में और दूसरी उसके पेट के ऊपर जाकर फंस गयी. घटना के वक्त शिप्रा अपने बॉयफ्रैंड सनी के साथ थी. बताया जाता है कि वह ड्रिंक करके निकले ही थे तभी वारदात हुई. नशे के झोंक में शिप्रा को खुद को लगी गोलियों के दर्द का एहसास नही हुआ. एक सीसीटीवी सामने आया है जब वह एक दुकान पर पहुंची और उसने वहां जाकर कहा कि उसके घर पर फोन कर दो कि उसे गोली मार दी गयी है. बाद में शिप्रा और उसका बॉयफ्रैंड सनी आगरा रेफर किये गये है. शिप्रा और ऋषभ के बीच अलगाव और तलाक की प्रक्रिया चल रही थी. #Firozabad #FirozabadNews #UPPolice #UttarPradesh #CrimeNews #Firing #BreakingNews #UPNews #CrimeInUP #Police #ViralNews #HindiNews
— स्वराज इंडिया (@swarajindia_knp) October 7, 2026
अस्पताल में इलाज जारी
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इसके वहीं दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया. उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पत्नी और सनी के बीच कथित संबंधों को लेकर पति के मन में नाराजगी थी. कहा जा रहा है कि दोनों के तलाक की बातें चल रही थीं. इसी बात से नाराज होकर उसने दोनों को गोली मार दीं. आरोपी को पकड़ लिया गया.
पुलिस ने क्या बताया?
इस मामले में फिरोजाबाद के एसएसपी ने बताया, ‘थाना उत्तर क्षेत्र में रिषभ नाम के एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी और पत्नी के मित्र जितेंद्र उर्फ सनी को गोली मार दी. घटना में दोनों घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने रिषभ को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.’
ये भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप; बुजुर्ग पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या, पेचकस से गोदकर उतारा मौत के घाट