Gonda News: गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र में स्थित एक गैस एजेंसी पर कार्यरत कर्मचारी प्रियांशु सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर अपनी जान का खतरा बताया है. साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
गोंडा में गैस एजेंसी कर्मचारी से अभद्रता
UP News: गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र में स्थित एक गैस एजेंसी पर कार्यरत कर्मचारी के साथ अभद्रता और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी के अनुसार, मनोकामना गैस एजेंसी पर कार्यरत प्रियांशु सिंह (निवासी बम्भौरा, जरवल रोड) ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल 2026 को मसौलिया गांव निवासी आकाश सिंह एजेंसी में जबरन प्रवेश करने लगे. जब उन्हें रोका गया तो वह अभद्रता पर उतर आए और मारपीट शुरू कर दी.
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद आरोपी मौके से चला गया. हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि जरवल रोड पर आते-जाते समय उसे जान से मार दिया जाएगा.
पीड़ित प्रियांशु सिंह ने अपनी तहरीर में जान का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उक्त मामले में प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि अभी प्रार्थना पत्र के संबंध में हमें जानकारी नहीं है, अगर प्रार्थना पत्र पड़ा है तो मामले की जांच पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…