Aaj Ka Mausam 24 April 2026: उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में लू और गर्मी बरकरार रहेगी. पूर्वोत्तर भारत में आंधी-बारिश का कहर आगे भी जारी रहेगा.
Weather Update 24 April 2026: मौसम विभाग ने दिए प्री-मॉनसून के संकेत
Aaj Ka Mausam 24 April 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल और बिगड़ दोनों गया है. पहाड़ी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को छोड़ दें तो पूरा उत्तर भारत तप रहा है. आलम यह है कि सुबह से ही भीषण गर्मी शुरू हो जाती है और देर शाम तक गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, भीषण गर्मी अभी जारी रहेगी. इससे हाल-फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक, मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. अगले 24 घंटे के दौरान 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है. इन राज्यों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
मौसम की जानकारी मुहैया कराने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है. दक्षिण भारत और पश्चिमी घाट के साथ मराठवाड़ा, महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है. पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर लद्दाख के ऊंचाई वाले स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी होगी. कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं. अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड के अलावा ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों पर भी हल्की बारिश होगी.
स्काईमेट वेदर के अनुसार, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक के ऊपर एक कमजोर एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते बना हुआ है. इसके चलते कई राज्यों में प्री मॉनसून के संकेत मिल रहे हैं. IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक, आगामी 27 अप्रैल से 2 मई के बीच दक्षिण भारत में मौसमी ट्रफ सक्रिय होगा. कई हिस्सों पर बारिश से मौसम बदलेगा. शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों पर बारिश की संभावना है.
झारखंड, ओडिशा, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ में हीटवेव परेशान करेगी. मौसम विभाग की ओर से पूरे सप्ताह उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा. खासतौर से दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी है. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को लू चलने से लोगों को परेशानी होगी, इसके चलते IMD की ओर से येलो अलर्ट जारी है. राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट घोषित है. गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों में गर्मी होगी.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…