<

ग्रेटर नोएडा में कार स्टंट का खौफनाक VIDEO, सड़क पर चल रहे छात्रों को रौंदा, वीडियो वायरल

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क से स्टंटबाजी का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. कहा जा रहा है कि स्टंटबाजी के दौरान कार चालक ने लगभग पांच लोगों को टक्कर मार दी. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में शुक्रवार शाम सड़क पर कार से स्टंट करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया. कॉलेज के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार से स्टंट कर रहे युवकों ने सड़क किनारे जा रहे छात्रों को टक्कर मार दी. हादसे में चार से पांच छात्र घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ छात्र सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कार को स्टंट करते हुए देखा जा सकता है. घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए.

कैसे हुआ हादसा?

वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, कॉलेज के आसपास कुछ युवक कई गाड़ियों के साथ स्टंट कर रहे थे. इस दौरान एक ऑल्टो कार चालक गाड़ी को गोल-गोल घुमाकर स्टंट कर रहा था. अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क से गुजर रहे छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

घायल छात्रों का क्या हुआ?

इस हादसे में GNIOT कॉलेज में BCA के छात्र गौरव नागर के पैर में फ्रैक्चर हुआ. इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वहीं एक अन्य छात्रा कार की चपेट में आई, जिसके पैर में चोट लगी. गौरव के साथ ही कई दूसरे छात्रों को भी चोटें आईं. इस बारे में गौरव के भाई ध्रुव नागर का कहना है कि गौरव अपने दोस्तों के साथ कॉलेज के पास से गुजर रहा था. उसी दौरान कुछ युवक गाड़ियों से स्टंट कर रहे थे और वहां मौजूद लोग उनका वीडियो बना रहे थे. अचानक कार आई और छात्रों को टक्कर मारकर मौके से निकल गई.

आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस टीम ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. हादसे में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार को पुलिस ने बरामद कर कब्जे में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने और लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Viral Video: ट्रेन में फाड़े कपड़े और करने लगी हंगामा! टिकट न होने पर महिला यात्री ने चली ऐसी चाल; सिर पकड़कर बैठ गया पुलिसकर्मी

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST

Karwa Chauth 2026: 29 कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

karva chauth kab hai: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 9, 2026 20:23:49 IST

2027 ही नहीं 2028 वर्ल्ड कप भी खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार! टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री पर पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

T. Suman on Bhuvneshwar Kumar: 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की धमाकेदार…

Last Updated: October 9, 2026 19:52:40 IST

वडोदरा में आई-क्यू का मायोपिया क्लिनिक, बच्चों की आंखों की समय पर देखभाल पर जोर

बच्चों में मायोपिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए आई-क्यू सुपर-स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल्स ने वडोदरा…

Last Updated: October 9, 2026 19:22:14 IST